देश

हरदोई को गंगा एक्सप्रेसवे का तोहफा और सपा पर तीखा हमला, पीएम मोदी बोले- ‘सपा की रगों में परिवारवाद, रहे सतर्क’

उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां में प्रदेश के सबसे लंबे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का उद्घाटन कर यूपी की रफ्तार को नई ऊंचाई दी. लेकिन इस विकास उत्सव के मंच से पीएम मोदी ने राजनीतिक वार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी (सपा) को निशाने पर लेते हुए जनता को आगाह किया कि यूपी को परिवारवाद और जातिवाद वाली राजनीति से सतर्क रहने की जरूरत है.

‘सपा कभी अपनी सीमाओं से बाहर नहीं निकल सकती’

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके साथी कभी भी परिवारवाद और जातिवाद के दायरे से ऊपर नहीं उठ सकते. उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग हमेशा विकास विरोधी राजनीति का ही समर्थन करेंगे. पीएम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सपा को ‘नारी विरोधी’ भी करार दिया. उन्होंने हाल ही में आए नारी शक्ति वंदन संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सपा ने इसके खिलाफ वोट न दिया होता, तो 2029 से ही लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या में भारी इजाफा होता. पीएम के मुताबिक, सपा ने महिलाओं को उनका हक मिलने के रास्ते में रोड़ा अटकाया है.

बीमारू से ‘ट्रिलियन इकोनॉमी’ तक का सफर

एक समय था जब उत्तर प्रदेश को ‘बीमारू’ और पिछड़ा राज्य माना जाता था, लेकिन पीएम मोदी ने आज गर्व के साथ कहा कि अब वही यूपी ‘वन ट्रिलियन इकोनॉमी’ बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे महज एक सड़क नहीं है, बल्कि ये विकसित भारत की वो ‘नई हस्तरेखा’ है जो यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद करेगी. अब शिलान्यास के पत्थर सिर्फ चुनाव के लिए नहीं लगते, बल्कि तय समय में काम पूरा करके जनता को समर्पित भी किए जाते हैं.

दुनिया में अशांति, पर भारत में विकास की रफ्तार

वैश्विक हालातों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लेकिन भारत अपनी विकास की गति को बनाए हुए है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत के दुश्मनों और देश के भीतर बैठे कुछ ‘सत्ता के भूखे’ लोगों को ये प्रगति रास नहीं आ रही है, फिर भी हम सुरक्षित हैं और नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं.

चुनावी नतीजों और बंगाल पर भी बोले पीएम

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने हालिया चुनावी सफलताओं का भी जिक्र किया. उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में मिले समर्थन को जनता का विश्वास बताया. साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रहे दूसरे चरण के मतदान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वहां लोग बिना किसी डर के वोट डाल रहे हैं, जो हमारे लोकतंत्र की जीत है.

ये भी पढ़ें: बीकानेर के वीर ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

21 minutes ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

31 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

59 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

2 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago