उत्तर प्रदेश

खूनी शादी! आजमगढ़ में कूलर की हवा पर खूनी संघर्ष, चाकू मारकर युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप

अजमतगढ़/शुभम सिंह: उत्तर प्रदेश के अजमतगढ़ (Azamgarh) के इंदिरा नगर में जयमाल के दौरान बाराती और घराती पक्षों में कूलर को लेकर झड़प हुई. बात बढ़ने पर चाकू चले, जिसमें 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

कूलर की हवा को लेकर विवाद

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इंदिरा नगर अजमतगढ़ में आयोजित इस शादी समारोह में गोरखपुर से बारात आई थी.

जयमाल की रस्म चल रही थी, तभी कूलर की हवा का रुख मोड़ने को लेकर बाराती और घराती पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई (Cooler Dispute Clash). देखते ही देखते यह बहस इतनी हिंसक हो गई कि दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे और बात चाकूबाजी तक पहुंच गई.

एक मृत, तीन घायल

इस हिंसक झड़प में चाकू लगने से चार लोग लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 26 वर्षीय आमिर चंद्र साहनी को मृत घोषित कर दिया. अन्य तीन घायल राजकुमार साहनी, अभिलाष साहनी और साहिल यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मृतक और घायल सभी गोरखपुर जिले के बेलसरी ग्राम के निवासी बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद शादी के घर में चीख-पुकार मच गई और उत्सव का माहौल गमगीन हो गया.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है (UP Police Investigation).

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

यह भी पढें: काशी में लगी ‘महाकाल’ की वैदिक घड़ी, पीएम मोदी ने किया अवलोकन; क्या है खासियत?

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

5 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

12 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

21 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

26 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago