देश

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में आ रहे पीएम मोदी, युवाओं के साथ करेंगे संवाद

PM Modi IIT Delhi Convocation: देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह इस बार बेहद ऐतिहासिक और भव्य होने जा रहा है. 8 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी पीएचडी के 587 शोधार्थियों सहित 3,000 से अधिक स्नातक छात्रों को संबोधित कर उनमें नई ऊर्जा का संचार करेंगे.

इसके साथ ही, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम मोदी संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और ‘परफेक्ट टेन’ स्वर्ण पदक से मेधावी छात्रों को सम्मानित भी करेंगे.

AI से संचालित सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन(PM Modi IIT Delhi Convocation)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक अनुसंधान में भारत की बादशाहत कायम करने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री मोदी आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगे.

इस अत्याधुनिक और हाई-टेक सुपरकंप्यूटर की मदद से संस्थान की एआई, डेटा साइंस, उन्नत कंप्यूटिंग और जटिल वैज्ञानिक अनुसंधानों की क्षमताओं में क्रांतिकारी और ऐतिहासिक वृद्धि होने की पूरी उम्मीद है. यह सुविधा भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और फ्यूचर टेक्नोलॉजी की दिशा में एक बहुत बड़ा और कड़क कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी वीडियो विवाद के बीच Meta को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना

सिस्को के साथ मिलकर बनेगा ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब

इससे पहले आईआईटी दिल्ली ने वैश्विक टेक दिग्गज ‘सिस्को’ (Cisco) के साथ मिलकर एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में ‘सिस्को टेक्नोलॉजी हब’ शुरू करने का बड़ा ऐलान किया था. यह तीन साल की साझेदारी भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एआई और साइबरसिक्योरिटी रिसर्च, इनोवेशन तथा टैलेंट डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बनाने के लक्ष्य से की गई है.

बता दें सरकार, अकादमिक जगत और वैश्विक टेक विशेषज्ञों का यह गठजोड़ न सिर्फ देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा बल्कि साइबर दुनिया की वास्तविक चुनौतियों का कड़क समाधान निकालने में भी बड़ी भूमिका निभाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago