देश

PM Modi In Bengaluru: बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, छात्रों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया है. बेंगलुरु मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का निर्माण हुआ है, जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है. येलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं. येलो लाइन खुलने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो गया है. येलो लाइन पर लगभग 7160 करोड़ रुपए की लागत आई है.

PM Modi ने छात्रों के साथ किया सफर

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने येलो लाइन के उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया है. उन्होंने मेट्रो में सवार छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. उनके साथ, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा केंद्रीय मनोहर लाल भी मौजूद रहे.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही, उन्होंने केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ किया. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. वहीं, नागपुर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे.

तीन वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्र को अजनी (नागपुर) से पुणे के रूप में 12वीं वंदे भारत ट्रेन मिली है. वर्धा से मनमाड़ के बीच वंदे भारत सेवा से अब तक वंचित रहे क्षेत्र को यह पहली वंदे भारत सेवा मिली है. अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवा दो तेजी से विकसित हो रहे महानगरों के बीच व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रा को बड़ा प्रोत्साहन देगी. व्यापारी, छात्र, कर्मचारी और पर्यटक सभी को इसका लाभ होगा.

अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 881 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली देश की सबसे लंबी दूरी की वंदे भारत होगी. यह महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत है और वर्धा, अकोला, शेगांव-भुसावल, जळगांव, मनमाड़, पुनतांबा-दौंड कॉर्ड लाइन मार्ग को पहली बार कवर करेगी.

नागपुर शहर को ‘ऑरेंज सिटी’ के रूप में पहचाना जाता है. इसके अलावा नागपुर ‘हेल्थकेयर सिटी’ के रूप में भी मध्य भारत में प्रसिद्ध है. यह महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी भी है. नागपुर का भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन से गहरा संबंध है. दीक्षाभूमि में बाबासाहेब ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया था और यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. रामटेक का प्राचीन श्रीराम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल यहां स्थित हैं. एम्स जैसी कई नामी चिकित्सा संस्थाएं विदर्भ के मरीजों को सेवा देती हैं. नागपुर को ‘टाइगर कैपिटल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसके आसपास कई वन्यजीव अभयारण्य हैं.

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है, जिसका समृद्ध इतिहास है और यह महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा हुआ है. यहां लाल महल (निवासस्थान), शिवनेरी किला (जन्मस्थान) और अन्य ऐतिहासिक किले हैं. शनिवारवाड़ा, प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति मंदिर, आलंदी और जेजुरी जैसे तीर्थस्थल पुणे की पहचान हैं. पुणे अपनी नामी शैक्षणिक संस्थाओं के लिए भी प्रसिद्ध है.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Bengaluru: पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाड़ी संख्या 26101 पुणे-अजनी (नागपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस 11 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) सुबह 06:25 बजे पुणे से रवाना होकर शाम 18:25 बजे अजनी पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस 12 अगस्त से सप्ताह में 6 दिन (सोमवार को छोड़कर) सुबह 09:50 बजे अजनी से रवाना होकर रात 21:50 बजे पुणे पहुंचेगी. इसमें कुल 8 कोच होंगे (1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार और 7 चेयर कार कोच). एक बार में 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे.’मेक इन इंडिया’ पहल का प्रतीक यह ट्रेन आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

16 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

43 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

4 hours ago