Bharat Express DD Free Dish

PM Modi In Bengaluru: पीएम मोदी ने तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. 

PM Modi

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर जनता  में जबरदस्त उत्साह है.

PM Modi ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के बेंगलुरु दौरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “आज हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है. इस इलाके में पहले बहुत ट्रैफिक रहता था. यहां तक कि एम्बुलेंस का पहुंचना भी बहुत मुश्किल था. अब इस येलो मेट्रो लाइन से रोजाना 6 लाख से ज्यादा लोग यात्रा कर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक कम होगा और रास्ता खुल जाएगा.”

कम समय में पूरी होगी यात्रा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से नागपुर से पुणे के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी. उच्च गति, आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करेगी. इस सेवा से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- PM Modi In Bengaluru: बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, छात्रों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बेंगलुरु के केसीआर रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस में बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं. ये हाई-स्पीड ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगी, यात्रा के समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी.

PM Modi ने एक्स पर किया था पोस्ट

पीएम मोदी ने शनिवार को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी थी. एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा था कि 10 अगस्त को बेंगलुरु के लोगों के बीच आने का इंतजार रहेगा. केएसआर रेलवे स्टेशन से 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी. बेंगलुरु के शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया जाएगा. बेंगलुरु मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखी जाएगी. शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read