देश

Bihar News: Rahul Gandhi की ‘वोट बचाओ अधिकार यात्रा’ पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का तंज, कहा- कांग्रेस की समाप्ति यात्रा होगी साबित

Bihar News: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) प्रदेश में एक साथ ‘वोट बचाओ अधिकार यात्रा’ (Vote Bachao Adhikar Yatra) निकालने वाले हैं. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को इस यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस की समाप्ति की यात्रा बताया.

गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तंज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस की समाप्ति यात्रा होगी. साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस को अपनी सेना नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर ज्यादा भरोसा है.

राहुल गांधी को देश की सेना प भरोसा नहीं- गिरिराज सिंह

सदन में प्रधानमंत्री के जवाब नहीं देने पर कांग्रेस द्वारा कायर बताए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा,

“राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं है. सेना के जनरल और सभी बड़े लोग बता चुके हैं, लेकिन उन्हें सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है. उन्हें सिर्फ पाकिस्तान पर भरोसा है. कांग्रेस को डूबकर मर जाना चाहिए. अगर उनकी यही आदत रही तो वे देश के अंदर ही देशविरोधी कहलाएंगे.”

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा,

“राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं है. वे पागल की तरह बात करते हैं. कांग्रेस को तो डूब मरना चाहिए‌. वे क्या कहना चाहते हैं कि हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट का अधिकार देना चाहिए, जो अवैध हैं, उन्हें वोट का अधिकार देना चाहिए.”

इसे भी पढ़ें-PM Modi In Bengaluru: बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, छात्रों के साथ पीएम मोदी ने किया सफर

वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर उनमें ताकत है तो चुनाव आयोग को वो लिस्ट क्यों नहीं दे रहे, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जो जिंदा थे, उन्हें मृत दिखाया गया और जो सही वोटर्स थे, उन्हें लिस्ट से निकाल दिया गया? वे सोचते हैं कि कोई झूठ बोलते रहेंगे, तो वह सच हो जाएगा‌, लेकिन झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा. मतदाता सूची से सही लोगों को नहीं, बल्कि जिनका दो बार नाम था. सिर्फ उन्हीं का नाम हटाया गया है. मेरा नाम दो जगह था और एक जगह काटा गया‌.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

4 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

30 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

36 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

37 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

42 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

42 minutes ago