देश

भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का प्रभाव पूरी मानवता पर होगा: पीएम मोदी

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ (Bintang Adipurna) से सम्मानित किया. इस द्विपक्षीय ऐतिहासिक बैठक के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) और अन्य रणनीतिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच यूपीआई (UPI) भुगतान प्रणाली को जोड़ने पर भी सहमति बनी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया की इस साझेदारी का सकारात्मक प्रभाव 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर पड़ेगा.

कोटि-कोटि भारतवासियों का सम्मान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ. पिछले साल भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उनका स्वागत करने का हमें अवसर मिला था. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह और आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया. यह सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का, इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, यहाँ की सरकार और जनता का धन्यवाद करता हूँ.”

उन्होंने आगे कहा कि बीते वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और एक नई गहराई आई है. साल 2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है. हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा, हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा.

साथ मिलकर ‘ब्लू इकोनॉमी’ पर फोकस

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास, हमारी रक्षा सुरक्षा और मैरीटाइम (समुद्री) सहयोग को मजबूत कर रहा है. आज हमने रक्षा एक्सचेंज, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई है. हम दोनों देशों के कोस्टगार्ड हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे. दो करीबी मैरीटाइम देश होने के नाते, हमने ब्लू इकोनॉमी, पोर्ट डेवलपमेंट (बंदरगाह विकास) और मैरीटाइम ट्रेड (समुद्री व्यापार) में आपसी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है.” उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और इंडोनेशिया के लिए गरीबी को परास्त करना और अपने नागरिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, X अकाउंट बहाल करने का दिया निर्देश

आसान होगा सफर और व्यापार

पीएम मोदी ने जन-संबंधों को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, “पीपुल-टू-पीपुल टाइज हमारे संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति है. हमें बहुत खुशी है कि भारत का यूपीआई (UPI) और इंडोनेशिया का पेमेंट सिस्टम आपस में इंटीग्रेट (जुड़ने) होने जा रहे हैं. इससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ ट्रैवल’ दोनों को ही बहुत बड़ा बल मिलेगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

29 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago