देश

‘किया ओरा मोदी’ कहकर होगा पीएम मोदी का स्वागत, न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह

PM Modi New Zealand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं. खास बात यह है कि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी. ऐसे में वहां रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और ऑकलैंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी होगा.

ऑकलैंड में होगा ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में ऑकलैंड के स्पार्क अरीना में ‘किया ओरा मोदी’ (Kia Ora Modi) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आयोजकों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. माओरी भाषा में ‘किया ओरा’ का अर्थ नमस्ते, धन्यवाद या स्वस्थ रहने की शुभकामना देना होता है. यह न्यूजीलैंड की पारंपरिक संस्कृति का अहम हिस्सा है और इसी अंदाज में भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा.

भारतीय समुदाय में खासा उत्साह

ऑकलैंड स्थित महात्मा गांधी सेंटर में जुटे भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया. राधा कृष्ण मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि भारत उनकी जन्मभूमि है और न्यूजीलैंड कर्मभूमि. ऐसे में प्रधानमंत्री का यहां आना भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान दिलाने का अवसर बनेगा. उनका मानना है कि इस यात्रा से दुनिया में भारतीय समुदाय का सम्मान और बढ़ेगा.

एफटीए से बढ़ी व्यापार की उम्मीदें

भारतीय कारोबारी विहार वाघेला का कहना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद प्रधानमंत्री का दौरा दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगा. उनका मानना है कि इससे कारोबार करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक सहयोग में तेजी आएगी.

वहीं न्यूजीलैंड में व्यवसाय कर रहे एक अन्य प्रवासी भारतीय ने कहा कि भारत के पास प्रतिभा और कौशल की कोई कमी नहीं है. अब जरूरत इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाने की है. उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से दोनों देशों के बीच सहयोग और निवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं.

प्रवासियों ने जताया गर्व

न्यूजीलैंड में रह रहे कई युवा उद्यमियों और भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे. उनका मानना है कि एफटीए लागू होने के बाद आयात-निर्यात से जुड़ी कई दिक्कतें कम हुई हैं और आगे व्यापार को और गति मिलेगी.

प्रवासी भारतीय मनोज पटियाल ने कहा कि चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आना पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व का क्षण है. सभी लोग प्रधानमंत्री को करीब से देखने और उनका संबोधन सुनने के लिए उत्साहित हैं. उनका कहना है कि आज दुनिया में भारतीयों की पहचान पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का पहला विदेशी कैंपस


दोनों देशों के रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

भारत और न्यूजीलैंड ने अप्रैल 2026 में मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. दोनों देशों के बीच फिलहाल करीब 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है. समझौते के तहत वर्ष 2030 तक इस व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की भी योजना है. न्यूजीलैंड में तीन लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो वहां की राजनीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

8 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

27 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

49 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

52 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

60 minutes ago