राजस्थान में पीएम मोदी
Jodhpur: राजस्थान में विधानसभा चुनाव अब करीब आते जा रहे हैं. राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के गढ़ जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हेरिटेज स्पेशल-मारवाड़ और रुणिचा एक्सप्रेस-जैसलमेर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही मारवाड़ से उदयपुर जिले के मावली के बीच नैरोगजे वाले इस 89 साल पुराने रेलवे ट्रैक पर आज राज्य की पहली हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत हो गई है. बता दें कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन से जंगल और पहाड़ियों का मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेगा. वहीं PM मोदी ने राजस्थान को कई परियोजनाओं की सौगात भी दी है.
राजस्थान में होते हैं प्राचीन भारत के गौरव के दर्शन
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राजस्थान वह राज्य है जहां प्राचीन भारत के गौरव के दर्शन होते हैं, जिसमें भारत के शौर्य, समृद्धि और संस्कृति झलकती है. कुछ समय पहले जोधपुर में G20 की जो बैठक हुई उसकी तारीफ दुनिया भर के मेहमानों ने की”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “आज रेल और रोड की जिन परियोजनाओं को शुरू किया गया है उनसे विकास के अभियान को और गति मिलेगी. इन सभी परियोजनाओं से इस इलाके की लोकल अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.”
पीएम ने किया लोगों का अभिवादन
पीएम मोदी की इस सभा में भारी भीड़ देखी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में अपने सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.
इसे भी पढ़ें: UP Politics: फिर पलटी मारेंगे बसपा से निष्कासित इमरान मसूद, थामेंगे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी के लिए कही ये बातें
उज्ज्वला योजना के तहत 600 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कल ही भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपए में मिलेगा.”
इसके साथ ही पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को बड़ी सौगात दी है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…