खेल

Shikhar Dhawan: शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से हुआ तलाक, बेटे से मिलने की मिली इजाजत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और ओपनर शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाश हो गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट ने शिखर के तलाक को मंजूरी दे दी. कोर्ट ने माना है कि उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने कई सालों तक बेटे से अलग रहने पर मजबूर किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

धवन ने लगाए थे मानसिक उत्पीड़न के आरोप

फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में शिकर धवन की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को सच मानते हुए ये फैसला दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने किसी भी आरोप का विरोध नहीं किया. इसके साथ ही अपना बचाव करने में असफल रहीं.

बेटे से मिलने की धवन को मिली इजाजत

शिखर धवन ने कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है. कोर्ट ने अपने फैसले में धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार जैसा कोई भी निर्णय नहीं दिया है. कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को आदेश दिया है कि शिखर धवन को उनके बेटे से भारत और ऑस्ट्रेलिया में एक तय अवधि के लिए मिलने और वीडियो कॉल पर बातचीत का अधिकार है.

फेसबुक के जरिए हुआ था प्यार

खबरों के मुताबिक, शिखर धवन की आयशा मुखर्जी से दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी. आयशा को शिखर धवन ने क्रिकेटर हरभजन सिंह के फेसबुक की फ्रेंडलिस्ट में देखा था. उसी के बाद उन्होंने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था. आयशा मुखर्जी धवन से 10 साल बड़ी हैं. उनकी ये दूसरी शादी थी. दोनों का एक बेटा है. आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई. आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, यहां जानें टूर्नामेंट के A से Z तक सभी जानकारी

गौरतलब है कि 2023 वर्ल्ड कप टीम में शिखर धवन को जगह नहीं मिली है. पिछले कुछ समय ने क्रिकेट में उनका समय ठीक नहीं चल रहा है. धवन लगातार टीम में जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago