Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: फिर पलटी मारेंगे बसपा से निष्कासित इमरान मसूद, थामेंगे कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी के लिए कही ये बातें

Imran Masood News: 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली कार्यालय पर समर्थकों के साथ कांग्रेस में इमरान मसूद शामिल होने जा रहे हैं. इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है.

इमरान मसूद (फोटो सोशल मीडिया)

Imran Masood News: बीते दिनों अनुशासनहीनता के नाम पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित किए गए पूर्व विधायक इमरान मसूद को उनका नया राजनीतिक ठिकाना मिल गया है. वह अब 7 अक्टूबर को दिल्ली स्थित आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे. इस बात की पुष्टि खुद इमरान ने ही की है. बता दें कि 2022 के चुनाव से पहले इमरान मसूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का पद छोड़कर सपा में शामिल हुए थे, लेकिन यहां उनको अधिक तवज्जो नहीं मिली. इस पर चुनाव बाद बसपा में शामिल हो गए थे.

मालूम हो कि बसपा में रहते हुए हाल ही में इमरान मसूद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की थी. इसी के बाद उनको अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर बाहर कर दिया गया था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि इमरान मसूद फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे, क्योंकि सपा से उनका मोह भंग हो चुका है. तो वहीं अब सामने आए, उनके बयान से साफ हो गया है. बता दें कि 2022 के चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर इमरान मसूद ने ये सोचकर सपा का दामन थामा था कि उनको महत्वपूर्ण पद मिलेगा,लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सपा ने उनको टिकट नहीं दिया. इस पर चुनाव बाद ही उन्होंने पलटी मारी और फिर बसपा में चले गए. यहां पर उनका पूरा सम्मान हुआ. बसपा ने उनको पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोआर्डिनेटर तक बनाया.

ये भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल, AAP सांसद ने ED की कार्रवाई को बताया जुल्म

राहुल को बताया था देश का असली हीरो

बसपा में रहते हुए इमरान से बस इतना गलती हो गई कि उन्होंने राहुल गांधी को देश का असली हीरो बता दिया था. इसी के बाद बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया. तो वहीं बसपा से निकाले जाने के बाद से ही इमरान अपना नया ठिकाना तलाश रहे थे. इसी दौरान उन्होंने आठ सितंबर को अपने समर्थकों की सभा बुलाई थी, जिसमें सभी की राय ली, लेकिन समर्थकों ने इमरान पर ही निर्णय छोड़ दिया था. हालांकि इमरान के एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तभी से लगाई जा रही थी, जब उनको बसपा से बाहर किया गया था. फिलहाल अब इमरान ने खुद इन अटकलों पर विराम लगा दिया है और बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली कार्यालय पर समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. इमरान ने इस दौरान कांग्रेस के कौन-कौन नेता मौजूद रहेंगे के सवाल का जवाब बस इतना दिया है कि यह कांग्रेस हाईकमान का निर्णय है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital