देश

News Click Case: 32 साल से प्रबीर पुरकायस्थ और गौतम नौलखा की दोस्ती, दिल्ली पुलिस की FIR में कई संगीन आरोप

चीन से फंडिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने समाचार वेबसाइट न्यूज क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, प्रशासनिक अधिकारी अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. दोनों को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. न्यूज क्लिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली पुलिस की तरफ से FIR की कॉपी नहीं दी गई है.

प्रबीर और नौलखा की दोस्ती 32 साल से

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने FIR में ईडी के दावों को भी शामिल किया है. जिसमें कहा गया है कि न्यूज क्लिक को तीन अलग-अलग संस्थाओं से फंड मिला है. इसके अलावा प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के माओवादी लिंक मामले में घर में नजरबंद गौतम नौलखा के बीच 32 साल से दोस्ती है, का भी जिक्र है.

ईडी ने 2021 में न्यूज क्लिक के परिसर की तलाशी ली थी

प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 अगस्त 2023 को न्यूज क्लिक के खिलाफ दर्ज एक मामले का भी जिक्र किया है. ईडी ने विदेशी मामलों की जांच के तहत फरवरी, 2021 में न्यूज क्लिक के परिसर की तलाशी ली थी. जिसमें 2018 से लेकर 2021 के बीच रुपये मिलने की जानकारी मिली थी.

गौतम नौलखा पर देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप

स्पेशल सेल ने अपनी FIR में 1991 से न्यूज क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और गौतम नौलखा की दोस्ती का भी जिक्र किया है. गौतम नौलखा को एल्गार परिषद- माओवादी लिंक मामले में घर नजरबंद किया गया है. रिमांड आवेदन में स्पेशल सेल ने कहा है कि 2018 में स्थापना के बाद से न्यूज क्लिक में गौतम नौलखा शेयरधारक थे. नौलखा पर प्रतिबंधित नक्सली संगठनों को सक्रिय रूप से समर्थन देने, देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है.

यह भी पढ़ें- ED-IT Raid: ईडी और आईटी विभाग की चार राज्यों में रेड, ममता के मंत्री समेत इन नेताओं के ठिकानों पर छापा

सरकार को बदनाम करने की साजिश की गई

इसके अलावा रिमांड आवेदन में ये भी कहा गया है कि आरोपी ने सरकार के कोविड-19 मैनेजमेंट को बदनाम करने के लिए झूठी कहानी बनाई. आरोपितों ने भारत में एक समुदाय के जीवन के लिए जरूरी आपूर्ति और सेवाओं को बाधित करने, इस तरह की अवैध विदेशी फंडिंग के माध्यम से किसानों के विरोध को लंबा खींचकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago