देश

पीएम मोदी आज करेंगे India AI Impact Expo का उद्घाटन, 13 देशों के पवेलियन और स्टार्टअप्स दिखाएंगे भविष्य की तकनीक

India AI Impact Expo 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित होगा. इसी स्थान पर ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ भी होगा. करीब 70,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस आयोजन में 10 अलग-अलग एरिना बनाए गए हैं. इसमें दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान, शोध संस्थान, केंद्र सरकार के मंत्रालय, राज्य सरकारें और कई अंतरराष्ट्रीय साझेदार हिस्सा लेंगे.

एक्सपो में 13 देशों के विशेष पवेलियन

इस कार्यक्रम में 13 देशों के विशेष पवेलियन भी लगाए जाएंगे. ये पवेलियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दिखाएंगे. इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीकी देशों के पवेलियन शामिल हैं.

तीन मुख्य थीम पर आधारित एआई एक्सपो

एक्सपो में 300 से ज्यादा क्यूरेटेड एग्जिबिशन पवेलियन और लाइव डेमोंस्ट्रेशन होंगे. इन्हें तीन मुख्य थीम- पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के तहत तैयार किया गया है. इसके अलावा 600 से ज्यादा उभरते हुए स्टार्टअप भी इसमें हिस्सा लेंगे. इनमें से कई स्टार्टअप ऐसे सॉल्यूशन बना रहे हैं, जिनका उपयोग बड़े स्तर पर किया जा सकता है और जो पहले से वास्तविक जीवन में लागू हैं. ये स्टार्टअप अपने वर्किंग मॉडल भी दिखाएंगे.

ये भी पढ़ें- फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक जैसा रहेगा: अमित शाह

ढाई लाख से ज्यादा दिग्गजों का जमावड़ा

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है, जिनमें विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक क्षेत्र में नए सहयोग और व्यापार के अवसर पैदा करना है.

इस दौरान 500 से ज्यादा सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 3,250 से अधिक विजनरी स्पीकर और पैनल सदस्य भाग लेंगे. इन सत्रों में अलग-अलग क्षेत्रों में एआई के बदलते प्रभाव पर चर्चा होगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि भविष्य में एआई का लाभ हर व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए.

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, यह एक्सपो देश में एआई के उपयोग का एक बड़ा प्रदर्शन होगा, जहां नीति और कार्यान्वयन, नवाचार और विस्तार, तथा तकनीक और आम नागरिक के बीच सीधा जुड़ाव दिखाया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

38 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

54 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

55 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago