Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India AI Impact Expo 2026

India AI Impact Expo 2026 : पीएम मोदी द्वारा 16 फरवरी की शाम 5 बजे भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया जाएगा. यह बड़ा एआई इवेंट 16 से 20 फरवरी तक चलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का आगाज करेंगे. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद है. एक्सपो में वैश्विक तकनीक, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और स्टार्टअप्स के वर्किंग मॉडल्स के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य की झलक मिलेगी.