देश

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम पोर्ट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने केरल में विझिंजम अंतरराष्ट्रीय डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित किया. इस अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी मौजूद रहे. यह बंदरगाह ₹8,900 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और यह भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है. यह बंदरगाह विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों के पास स्थित है और इसमें लगभग 20 मीटर की प्राकृतिक गहराई है. इसके शुरू होने से भारत की वैश्विक शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में स्थिति और भी मजबूत होगी.

PM Modi ने जनसभा को किया संबोधित

पीएम मोदी (PM Modi) ने बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद, जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है. तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था. केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। इस पुनीत अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं.

यह भी पढ़ें- PM मोदी आज केरल में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का करेंगे उद्घाटन, आंध्र प्रदेश में 58,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi ने कहा, “गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है. एक समय Global GDP में मेजर शेयर भारत का हुआ करता था. उस दौर में हमें जो चीज दूसरे देशों से अलग बनाती थी, वो थी Maritime Capacity, हमारी Port city की इकोनॉमिक एक्टिविटी. केरल का इसमें बड़ा योगदान था. भारत सरकार ने, राज्य सरकार के सहयोग से सागरमाला परियोजना के तहत पोर्ट Infrastructure को Upgrade किया है. पोर्ट कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है. पीएम-गतिशक्ति के तहत Waterways, Railways, Highways और Airways की Inter-connectivity को तेज गति से बेहतर बनाया जा रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

14 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

23 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago