देश

कांग्रेस पार्टी मुंबई हमले के बाद आतंकवाद के सामने झुकी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुंबई में कई विकास परियोजनाएं शुरू कीं. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ. मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है. ये एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई का सफर और भी आसान होगा और लोगों का समय भी बचेगा.

उन्होंने कहा कि ये समय भारत के नौजवानों के लिए अनगिनत अवसरों का समय है. कुछ समय पहले ही देश की अनेक आईटीआई को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए 60,000 करोड़ रुपए की पीएम सेतु योजना शुरू की गई है. आज से महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों आईटीआई और तकनीकी स्कूलों में नए प्रोग्राम का शुभारंभ किया है. इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रोन, सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन जैसी अनगिनत नई टेक्नॉलॉजी की ट्रेनिंग मिल पाएगी.

मैं महाराष्ट्र के युवाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत वह है, जहां गति और प्रगति दोनों हों, जहां जन कल्याण सर्वोपरि हो और सरकारी योजनाएं प्रत्येक नागरिक के जीवन को आसान बनाएं. पिछले 11 वर्षों से हम पूरे देश में इसी अटूट प्रतिबद्धता के साथ अथक परिश्रम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें विकसित भारत की झलक है. यह छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर बना है और इसका आकार कमल के फूल जैसा है, यानी यह संस्कृति और समृद्धि का जीवंत प्रतीक है.

किसान यूरोप और मिडिल ईस्ट के बाजारों से जुड़ सकेंगे

इस नए एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के किसान यूरोप और मिडिल ईस्ट के सुपरमार्केट से भी जुड़ पाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 में जब देश ने मुझे अवसर दिया, तब मैंने कहा था कि मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई सफर कर सकें. हमारी सरकार ने इस मिशन पर गंभीरता से काम शुरू किया और पिछले 11 साल में देश में एक के बाद एक एयरपोर्ट बनते चले गए. 2014 से पहले हमारे देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे और आज एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर चुकी है.

उन्होंने कहा कि उड़ान योजना की वजह से बीते दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई सफर किया है, अपना सपना पूरा किया है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे युवा हैं, इसलिए हमारी नीतियां रोजगार सृजन पर केंद्रित हैं. बड़े निवेश रोजगार सृजन में मदद करते हैं. उदाहरण के लिए, 76,000 करोड़ रुपए की लागत से वधावन जैसे बंदरगाह का निर्माण न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देता है, बल्कि रोजगार के कई अवसर भी पैदा करता है.

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जो कांग्रेस के शासनकाल में देश के गृहमंत्री रह चुके हैं, ने एक साक्षात्कार में बड़ा खुलासा किया है कि 2008 के मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं. पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन किसी दूसरे देश के दबाव में कांग्रेस सरकार ने देश की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोक दिया. कांग्रेस को बताना होगा कि वह कौन था जिसने विदेशी दबाव में फैसला लिया और मुंबई व देश की भावना से खिलवाड़ किया.

आतंकवाद के सामने दमदार जवाब दिया

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है, इसलिए 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना, लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए देश और देशवासियों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है. आज का भारत दमदार जवाब देता है, घर में घुसकर मारता है. यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा है.

उन्होंने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि स्वदेशी अपनाइए. गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है. यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए. हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा. इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा. इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा. कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: निवेश, इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए यह सबसे अच्छा समय: पीएम मोदी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

6 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

6 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

18 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

23 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

29 minutes ago