Bharat Express DD Free Dish

निवेश, इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए यह सबसे अच्छा समय: पीएम मोदी

PM Modi at IMC: पीएम मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भाग लेने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने संबोधन देते हुए बताया कि निवेश, इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए यह सबसे अच्छा समय है.

PM Modi at IMC

मोबाइल कांग्रेस में पीएम मोदी

PM Modi at IMC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश की मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि यह निवेश, इनोवेशन और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए सबसे अच्छा समय है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2025 में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए तैयार है और सेमीकंडक्टर, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग और डेटा सिक्योरिटी जैसे उभरते हुए सेक्टर्स में अहम खिलाड़ी बन गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में कोई भी बाधा भारत के लिए आगे आकर समाधान प्रदान करने का अवसर प्रस्तुत कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सेमीकंडक्टर क्षमता को मजबूत करने के लिए भारत सरकार 10 सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने को लेकर काम कर रही है.

वैश्विक डेटा हब बनने की क्षमता

प्रधानमंत्री ने चिपसेट और अन्य मोबाइल उपकरणों के क्षेत्र में और विकास को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे दुनिया में भारी मात्रा में डेटा का उत्पादन होगा, डेटा स्टोरेज और डेटा सॉवरेनिटी का महत्व और भी बढ़ता जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत में मजबूत डिजिटल कनेक्टिविटी और किफायती डेटा के कारण वैश्विक डेटा हब बनने की क्षमता है, जिसमें 1 जीबी की लागत एक कप चाय से भी कम होगी.

कनेक्टिविटी आज की जरूरत- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी आज की दुनिया में कोई विशेषाधिकार या लग्जरी नहीं, बल्कि एक जरूरत है. पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था, स्वागतपूर्ण दृष्टिकोण और व्यापार में आसानी को देश को निवेशक-अनुकूल गंतव्य बनाने का श्रेय दिया. आगे उन्होंने कहा कि भारत के इनोवेटर्स और उद्योगों पर बड़ी जिम्मेदारी है और स्टार्टअप विकास, इनोवेशन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.

ये भी पढ़ें: किस खोज के लिए जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के 3 वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल?

भारत के लिए आदर्श समय

पीएम मोदी ने कहा कि विनिर्माण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर तक, भारत के पास वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य में नेतृत्व करने के लिए पर्याप्त अवसर और ऊर्जा है. उन्होंने ने बताया कि देश सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है, जिससे यह निवेश, इनोवेशन और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आदर्श समय बन गया है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read