PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर है, जहां वह देश की प्रमुख बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री का केरल में विझिंजम अंतरराष्ट्रीय डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह बंदरगाह ₹8,900 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है और यह भारत का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट होगा. यह बंदरगाह विश्व के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों के पास स्थित है और इसमें लगभग 20 मीटर की प्राकृतिक गहराई है. इसके चालू होने से भारत की वैश्विक शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में स्थिति और सुदृढ़ होने की उम्मीद है.
विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड (वीआईएसएल) के पूर्व एमडी और सीईओ सुरेश बाबू ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि – “यह भारत के लिए एक परियोजना है, और अडानी रियायतकर्ता होने के नाते, मुझे यकीन है कि उनकी विशेषज्ञता के साथ, वे यहाँ अच्छा काम कर पाएंगे. रियायतकर्ताओं के सामने आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, केवल अडानी ही इस परियोजना को कर सकते हैं क्योंकि वे भारत और केरल की स्थितियों को जानते हैं, और उनके पास इस क्षेत्र में विशेषज्ञता है.
केरल कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 3:30 बजे आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती पहुंचेंगे. यहां वे ₹58,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे.इन परियोजनाओं में सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें हाईवे की चौड़ाई बढ़ाना, रोड ओवरब्रिज, सबवे और एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण शामिल है. ये परियोजनाएं राज्य और अंतर-राज्यीय यात्रा को बेहतर बनाएंगी और लॉजिस्टिक्स को सुगम करेंगी.
ये भी पढ़ें: गुजरात के CM रहते जब आधार योजना में अपना पंजीकरण करवाकर पीएम मोदी ने पूरे देश को दिया था यह संदेश
प्रधानमंत्री रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें बुग्गनपल्ली सीमेंट नगर और पन्यम स्टेशनों के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है, जो रायलसीमा और अमरावती के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. इसके साथ ही न्यू वेस्ट ब्लॉक हट केबिन और विजयवाड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण भी शामिल है.
प्रधानमंत्री छह नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और एक रेलवे परियोजना की नींव भी रखेंगे. इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों का विस्तार, एलिवेटेड कॉरिडोर, हाफ क्लोवर लीफ और रोड ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है. गूंतकल वेस्ट और मल्लप्पा गेट स्टेशनों के बीच रेल ओवर रेल लाइन का निर्माण मालगाड़ियों के ट्रैफिक को बायपास करेगा और गूंतकल जंक्शन पर भीड़ को कम करेगा.
भारत की समुद्री और भौगोलिक कनेक्टिविटी को नया आयाम देगा यह दौरा सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जो भारत की समुद्री शक्ति और देशव्यापी कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर केंद्रित है.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…