देश

पीएम मोदी बोले- वैश्विक ऊर्जा में निर्णायक भूमिका निभा रहा भारत, हमारा जोर स्वच्छ ऊर्जा पर

India Renewable Energy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में भारत एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है, जो कि विद्युतीकरण की तरफ रुझान, स्वच्छ ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग पर केंद्रित है. प्रधानमंत्री मोदी ने विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर किया, जिसमें भारत के ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे तेज बदलाव के बारे में बताया गया.

स्वच्छ ऊर्जा क्षमता, विद्युतीकरण को बढ़ावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीतिगत निर्णयों और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करने के द्वारा निर्देशित है. उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाने, विद्युतीकरण को बढ़ावा देने और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने के भारत के प्रयास इसे वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,”केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने बताया है कि भारत का ऊर्जा परिवर्तन व्यावहारिक नीति और आत्मनिर्भरता की दिशा में स्पष्ट प्रयास से प्रेरित है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,”विद्युतीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने के साथ, भारत वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में एक निर्णायक अध्याय लिख रहा है.”

विकसित भारत का वादा: मंत्री मनोहर खट्टर

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखे गए आर्टिकल को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने पाठकों से आग्रह किया कि वे इस लेख को पढ़ें ताकि उन्हें भारत की ऊर्जा नीतियों की सटीक जानकारी मिल सके, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बात पर विचार रख रहे हैं कि भारत किस प्रकार एक मजबूत ऊर्जा इको-सिस्टम को शक्ति प्रदान कर रहा है और भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का निर्माण कर रहा है.”

साथ ही कहा, “भारत की ऊर्जा नीतियों के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें, जो एक विकसित भारत का वादा करती हैं.”

बंगाल चुनाव में BJP का मेगा प्लान, मोदी-शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, ये एक्टर भी लेंगे हिस्सा

Bharat Express Desk

Recent Posts

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

1 minute ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

10 minutes ago

फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत की हत्या का लाइव वीडियो आया सामने

फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में धनतेरस की रात पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के…

15 minutes ago

Mau Drugs Raid: मऊ में नारकोटिक्स टीम का छापा, 15 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

Mau News: मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में एमपी और यूपी नारकोटिक्स…

23 minutes ago

Delhi High Court Ruling: ट्रेन हादसे में मुआवजे को लेकर अदालत की दो टूक, रेलवे दावा अधिकरण का आदेश रद्द

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजू लता वर्मा बनाम भारत संघ मामले में फैसला…

33 minutes ago

पुण्यतिथि पर अमित शाह ने महामना मालवीय जी के योगदान को किया याद, कहा- ‘उनका जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा’

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

36 minutes ago