Bharat Express DD Free Dish

बंगाल चुनाव में BJP का मेगा प्लान, मोदी-शाह करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, ये एक्टर भी लेंगे हिस्सा

West Bengal elections 2026 को लेकर बीजेपी ने बड़ा कैंपेन प्लान तैयार किया है. पीएम नरेंद्र मोदी 14 और अमित शाह 8 कार्यक्रम करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे.

West Bengal elections 2026

West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल में गुरुवार (19 मार्च) को बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. और इससे पहले 144 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की थी. वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपने पहले सूची में ही 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही बंगला में राजनीतिक रस्साकशी तेज हो गई है. विधानसभा चुनाव के चलते बीजेपी (BJP) ने अपना कैंपेन प्लान भी तैयार कर लिया है. इस प्लान के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 14 कार्यक्रम निर्धारित हैं और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 8 कार्यक्रम की सूचना मिली है.

पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कुल 14 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इन कार्यक्रमों में जनसभाएं और बड़े रोड शो शामिल होंगे. इनका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर पार्टी का संदेश देना है.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 कार्यक्रम करेंगे. उनके कार्यक्रमों में भी जनसभाएं और रोड शो शामिल हैं. माना जा रहा है कि शाह खासतौर पर संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर ध्यान देंगे.

BJP अध्यक्ष और अभिनेता भी मैदान में

इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन पूरे प्रदेश में 7 जनसभाएं करेंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 6 रैलियों के जरिए पार्टी के समर्थन में माहौल बनाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बंगाल में 8 कार्यक्रम करेंगे, जिनमें रोड शो और जनसभाएं शामिल हैं. इसके साथ ही, अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे. वे करीब 10 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

बीजेपी का यह प्लान साफ तौर पर दर्शाता है कि पार्टी इस बार पश्चिम बंगाल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में है. लगातार रैलियों, रोड शो और जनसभाओं के जरिए भाजपा राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.


ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी: 111 उम्मीदवारों के नाम घोषित; माथभंगा से ताल ठोकेंगे नीतिश प्रमाणिक!


दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके साथ ही, चार मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read