देश

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को एनडीए सांसदों से मिलवाया, समर्थन की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिलवाया है. मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें सीपी राधाकृष्णन का परिचय कराया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी पार्टी और सभी दलों के सांसदों से सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की है.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मंगलवार सुबह दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाग लिया. उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के पक्ष में उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई.”

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का बैठक में परिचय कराया गया. एनडीए के फ्लोर लीडर्स और सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, उन्हें बधाई दी. एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार व्यक्त किया.”

PM ने समर्थन देने की अपील की

किरेन रिजिजू ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अपील की है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने जो उम्मीदवार (सीपी राधाकृष्णन) तय किया है, उनको सभी दल एकजुट होकर सर्वसम्मति से समर्थन करें. प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों से खासकर अपील की है कि वे सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें. राजनाथ सिंह भी सभी से बात कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हम सब मिलकर उपराष्ट्रपति के चुनाव में राधाकृष्णन को सपोर्ट करें. यह लोकतंत्र के लिए, देश के लिए और राज्यसभा को चलाने में भी बहुत उपयोगी होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सीपी राधाकृष्णन, उपराष्ट्रपति पद के लिए एक बहुत अच्छा नाम हैं. यह सभी ने स्वीकार किया है.”

यह भी पढ़ें- “हम कांग्रेस का पाप धोते-धोते थक गए हैं”, PM Modi का बड़ा हमला, बोले- नेहरू ने देश का पानी पाकिस्तान को दिया

रिजिजू ने राधाकृष्णन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जीवन में कोई विवाद नहीं रहा है. उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया. उनके ऊपर कोई दाग नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने बहुत ही सादा जीवन जिया है और केवल समाज और देश के लिए काम किया है. अगर ऐसा व्यक्ति देश का उपराष्ट्रपति बने, तो यह देश के लिए बहुत खुशी की बात होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

5 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

14 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

19 minutes ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

24 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

32 minutes ago

10 मैच का सूखा खत्म, 41 गेंदों में ठोके 91 रन; पारी के बाद भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, देखें VIDEO

Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…

41 minutes ago