IRCTC International Package: अगर आप घूमने के शौकिन है और विदेश घुमना आपके लिए एक सपना है लेकिन खर्चो और प्लानिंग का सोच अकसर ये सपना अधूरा रह जाता है, ऐसे में अगर जापान जैसी जगह का सोच लें तो वहां के खर्चे को सोच सर घूम जाता है. लेकिन अब जापान घूमना यात्रा प्रेमियों के लिए आसान और सुविधाजनक होने वाला है.
दरअसल IRCTC ने Japan Alpine Wonders and Heritage Ex Mumbai के नाम से एक बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें यात्रियों को जापान घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज के अंतर्गत जापान का एक हफ्ते से भी ज्यादा दिन का टूर होगा, जिसमें आप बिना परेशानी के जापान की बेहतरीन जगहों की सैर कर सकेंगे
इस इंटरनेशनल टूर पैकेज के अंतर्गत यह टूर कुल 10 दिन और 9 रातों की होगी जो 5 अक्टूबर 2025 को शुरू होगी. इस पैकेज में यात्रियों को सबसे पहले मुंबई से फ्लाइट नंबर एनएच-830 से जापान के नारिता एयरपोर्ट पर पहुचाया जाएगा.
इसके बाद यात्रियों को जापान में कई बड़े शहरों की सैर कराई जाएगी जिसमें टोक्यो, माउंट फूजी, हकोन, मात्सुमोतो, अल्पाइन रुट, टोयामा, हिरोशिमा, ओसाका और क्योटो शामिल है.
इस पैकेज में न केवल आपको जापान तक पहुचानां है बल्कि आपके पूरी यात्रा का प्लान है, जिसमें आपके रुकने और खाने की सारी सविधाएं है. इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों के रुकने के लिए 3 स्टार होटल की व्यवस्था की जाएगी जिसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी शामिल है. इन सभी के लिए अपको अलग से कोई खर्च नहीं करना होगा.
इस पूरे सफर में यात्रियों की मदद के लिए एक प्रोफेशनल इंग्लिश स्पीकिंग गाइड भी उपलब्ध रहेगा, इसके अलावा 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ओवरसीज मेडिकल इंश्योरेंस भी शामिल है.
इस पैरेज का कोड WMO039 है. इस पैकेज का खर्च अलग-अलग है जैसे अगर आप अकेले जाते है तो ये पैकेज 3,97,400 रुपये का होगा. वहीं अगर जाने वाले डबल या ट्रिपल शेयरिंग में जाते है तो इसका खर्च 3,39,700 रुपये पर पर्सन पडे़गा. 4 से 11 उम्र के बच्चों के लिए यह पैकेज 2,76,200 रुपये का होगा.
अगर आप ने जापान घुमने जाने का निर्णय ले लिया है तो इस यात्रा के लिए पहले आपको बुकिंग करना होगी जो आप बिना किसी परेशानी के आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते है.
यह भी पढ़ें:टूरिज्म से भारत की बल्ले-बल्ले! 2024 में 99 लाख विदेशी आए, सरकार ने बताए आंकड़े
-भारत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…