देश

पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री को दिया भारत आने का न्यौता, कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ संयुक्त बयान जारी किया. पीएम मोदी ने जाग्रेब में हुए स्वागत के लिए क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच का आभार जताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में कहा, “जाग्रेब की इस ऐतिहासिक और मनमोहक धरती पर जिस उत्साह, आत्मीयता और स्नेह से मेरा स्वागत हुआ है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री और क्रोएशिया सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहूंगा. किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की यह पहली यात्रा है और इसका सौभाग्य मुझे मिला है.”

पीएम मोदी ने साझा बयान में कहा, “भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, कानून का शासन, बहुलवाद और समानता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं. यह सुखद संयोग है कि पिछले वर्ष भारत के लोगों ने मुझे और क्रोएशिया के लोगों ने प्रधानमंत्री आंद्रेजी को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया है. इस जनविश्वास के साथ हमने अपने तीसरे कार्यकाल में अपने द्विपक्षीय संबंधों को तीन गुना गति देने का निर्णय लिया है. रक्षा क्षेत्र में लॉन्ग टर्म सहयोग के लिए एक ‘रक्षा सहयोग प्लान’ बनाया जाएगा, जिसमें ट्रेनिंग और मिलिट्री एक्सचेंज के साथ-साथ रक्षा उद्योग पर भी फोकस किया जाएगा. ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं, जहां हमारी अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे की पूरक हो सकती हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और विश्वसनीय सप्लाई चेन तैयार करने के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है. हम फार्मा, एग्रीकल्चर, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, क्लीन टेक्नोलॉजी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, सेमीकंडक्टर ऐसे कई महत्वपूर्ण विषयों में सहयोग को बढ़ावा देंगे.

शिपबिल्डिंग और साइबर सिक्योरिटी में सहयोग बढ़ाया जाएगा

भारत की सागरमाला परियोजना के तहत हो रहे बंदरगाह आधुनिकीकरण, कोस्टल-जोन के विकास और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी में क्रोएशिया की कंपनियों के लिए भी व्यापक अवसर हैं. हमने अपने एकेडमिक इंस्टीट्यूशन और सेंटर्स के बीच ज्वाइंट रिसर्च और सहयोग पर बल दिया है. भारत अपने स्पेस अनुभव को क्रोएशिया के साथ साझा करेगा.”

प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंध, आपसी स्नेह और सद्भाव का मूल हैं. ‘इवान फिलिप वेजदिन’ ने 18वीं शताब्दी में पहली बार यूरोप में संस्कृत व्याकरण प्रकाशित किया. 50 वर्षों से जाग्रेब यूनिवर्सिटी में इंडोलोजी विभाग सक्रिय है. आज हमने अपने सांस्कृतिक और लोगों से लोगों तक संबंधों को और बल देने का निश्चय किया है. जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर के एमओयू की अवधि 2030 तक बढ़ाई गई है. आने वाले पांच वर्षों के लिए कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम तैयार किया गया है. लोगों के आवागमन को सरल बनाने के लिए मोबिलिटी एग्रीमेंट को जल्द पूर्ण किया जाएगा. क्रोएशियाई कंपनियां भारत की आईटी मैन पावर का लाभ उठा सकेंगी. हमने दोनों देशों के बीच टूरिज्म को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया. यहां पर योग की लोकप्रियता को मैंने स्पष्ट रूप से अनुभव किया है. 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और मुझे विश्वास है कि हमेशा की तरह क्रोएशिया के लोग इसे धूमधाम से मनाएंगे.”

हम सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है

पीएम मोदी ने अपने बयान में आतंकवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हम सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है. लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली शक्तियों का विरोधी है. 22 अप्रैल को भारत में हुए आतंकी हमले पर संवेदनाओं के लिए हम प्रधानमंत्री और क्रोएशिया सरकार के हार्दिक आभारी हैं. ऐसे कठिन समय में हमारे मित्र देशों का साथ हमारे लिए बहुत मूल्यवान था. हम दोनों सहमत हैं कि आज के वैश्विक वातावरण में भारत और यूरोप की साझेदारी बहुत महत्व रखती है. ईयू के साथ हमारी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में क्रोएशिया का समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है.”

उन्होंने कहा, “हम दोनों इस बात का समर्थन करते हैं कि यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान रणभूमि से नहीं निकलता. डायलॉग और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता है. किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान आवश्यक है.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आज यहां ‘बांसकि द्वोरी’ में होना मेरे लिए एक विशेष पल है. जहां ‘साकसिनस्की’ ने क्रोएशियन भाषा में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था, मुझे हिंदी में अपनी बात रखने में एक गर्व और सुकून का अनुभव हो रहा है. उन्होंने सही कहा था, “भाषा एक पुल है” और आज हम उसे मजबूती दे रहे हैं. एक बार फिर, क्रोएशिया में हमारे स्वागत के लिए मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद करता हूं. प्रधानमंत्री, मैं यह भी आशा करता हूं कि आप हमें भारत में जल्द से जल्द आपका स्वागत करने का अवसर प्रदान करेंगे.”


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी शुक्रवार से बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हमें हर हाल में करनी है गाय की रक्षा…’ गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की विधि-विधान से गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान के…

17 minutes ago

सौरभ भारद्वाज का दावा- दिवाली पर AQI 3000 पार, प्रदूषण के आंकड़ों पर सरकार को घेरा

Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…

50 minutes ago

‘ज्ञान विज्ञान’ की पहली वर्षगांठ पर जुटीं बड़ी हस्तियां, पूर्व CJI बीआर गवई रहे खास मेहमान, केक काटकर मना जश्न

शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…

57 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की स्वर्णिम संध्या में जुटीं देश की नामचीन हस्तियां, CMD उपेंद्र राय के नेतृत्व की हुई सराहना

नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…

1 hour ago

पटाखे फोड़ो, बीमारियां भगाओ! BJP विधायक के दावे पर मचा बवाल, डॉक्टरों ने बताया धुएं का खतरनाक सच

Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…

2 hours ago

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

2 hours ago