देश

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम बोले हृदय से आभार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी.

पीएम मोदी ने शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

सीएम ने जताया पीएम का आभार

सीएम सुक्खू ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट को एक्स पर रीशेयर करते हुए लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद, माननीय प्रधानमंत्री जी.”

इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं.”

वहीं, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के यशस्वी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा सदा बनी रहे ताकि आप आने वाले कई वर्षों तक प्रदेश और देश की सेवा कर सकें.”

राजस्थान के गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”

सीएम ने केक काटकर मनाया बर्थडे

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- PM Modi J&K Visit: कश्मीरियों का 70 साल पुराना सपना पूरा करेंगे PM Modi, 19 अप्रैल को देंगे ये बड़ी सौगात

सीएम सुक्खू ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए आप सभी का हृदय से आभार. प्रदेशभर से मिल रही शुभकामनाएं और दुआएं लगातार मेरी ऊर्जा और संकल्प को नया आयाम दे रही हैं. आपका स्नेह और आशीर्वाद मुझे जन-जन की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

6 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

6 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

6 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

7 hours ago