पीएम मोदी ने बेंगलुरु में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद अब दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान आज वह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे. जहां उन्होंने योजनाओं की कई बड़ी सौगात दी. प्रधानमंत्री बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (KSR) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई हैं. बता दें कि ये देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हैं. साथ ही दक्षिण भारत के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन है. ये चेन्नई के औद्योगिक केंद्र और बेंगलुरु के टेक एंड स्टार्टअप हब और प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैसुरु के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करेंगी.
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. भारत गौरव योजना के जरिए इस ट्रेन को चलाने वाला कर्नाटक पहला राज्य बन चुका है जिसमें कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय मिलकर कर्नाटक से तीर्थयात्रियों को काशी भेजने का काम कर रहे हैं. तीर्थयात्रियों को काशी, अयोध्या और प्रयागराज जाने के लिए आरामदायक प्रवास और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा.
PM मोदी के कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचने के बाद वहां के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी ने उनका स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की.
इसके बाद उन्होंने कम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया. इसे करीब 5,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. इससे एयरपोर्ट की क्षमता 2.5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर 5-6 करोड़ होने वाली है. करीब 2.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस टर्मिनल के गेट लाउंज में 5,932 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई के अंधेरी स्थित होटल के…
Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…