मनोरंजन

इंटरनेट स्टार Orry का Bollywood में डेब्यू तय, संजय लीला भंसाली की इस धांसू फिल्म में आएंगे नजर

इंटरनेट स्टार ओरी (Orry) ने अपनी तस्वीरों से कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को हैरान कर दिया है. आपको बता दें ओरी, जिनकी उपस्थिति अक्सर बड़ी बॉलीवुड पार्टियों में देखी जाती है, अक्सर इन्हें लेकर आम लोग हमेशा यह सवाल करते रहते हैं कि वह असल में करते क्या हैं. इस सवाल का ओरी ने पहले भी “कॉफी विद करण” शो पर जवाब दिया था, लेकिन वह जवाब बहुतों को समझ में नहीं आया था.

अब ओरी को इस सवाल का एक ऐसा जवाब मिलने वाला है, जो लोगों को पूरी तरह से समझ में आएगा, क्योंकि ओरी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वह बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं.

फिल्म में ओरी के साथ देखेंगे ये सितारे

ओरी अब भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे. हाल ही में खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक कैमियो करती नजर आएंगी, हालांकि दीपिका के किरदार या उनके स्क्रीन टाइम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. सूत्रों के अनुसार, ओरी को फिल्म में कैमियो करने के लिए कास्ट किया गया है.

इस किरदार में नजर आएंगे ओरी

कहा जा रहा है कि ओरी इस फिल्म में एक समलैंगिक लड़के का किरदार निभाएंगे, जो आलिया के किरदार का सबसे करीबी दोस्त होगा. फिल्म में आलिया एक कैबरे डांसर की भूमिका में होंगी, जबकि रणबीर और विक्की इंडियन आर्मी के अफसर के रूप में नजर आएंगे. ओरी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले वह कुछ ऐड फिल्मों में भी दिख चुके हैं. इसके अलावा, कुछ समय पहले खबर आई थी कि ओरी को हॉलीवुड में भी एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिला है.

दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल में नजर आएंगी, हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. दीपिका और संजय लीला भंसाली पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी सफल और चर्चित फिल्में शामिल हैं. इस फिल्म के निर्माता इसे 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तैयारी में हैं.

सोशल मीडिया पर ओरी की जबरदस्त पहचान

ओरी ने पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई है और वह हर बड़ी बॉलीवुड पार्टी में नजर आते हैं. उनकी कई बॉलीवुड सितारों के साथ घनिष्ठ मित्रता है. सोशल मीडिया पर उनकी नियमित उपस्थिति के अलावा, ओरी हाल ही में “बिग बॉस 17” के कुछ एपिसोड्स में भी दिखे थे. इसके अलावा, ओरी को करण जौहर के साथ एक ऐड फिल्म में भी देखा गया था.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल इन 5 सेलेब्स का हुआ तलाक, एक के बाद एक टूटीं जोड़ियां

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

41 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

56 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago