देश

‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म, अब कक्षा 5 और 8वीं की परीक्षा में असफल छात्र होंगे फेल

केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ को खत्म कर दिया है. इस फैसले के तहत अब कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा में असफल छात्रों को फेल किया जाएगा.

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आज हमने यह निर्णय लिया है कि पांचवीं और आठवीं में प्रयास करने के बाद भी डिटेंशन की जरूरत पड़े तो उसी के बाद डिटेन किया जाए. इसमें यह भी प्रावधान किया है आठवीं कक्षा तक के स्कूलों से बच्‍चों को निष्कासित नहीं किया जाए.

संजय कुमार ने आगे कहा, “हम चाहते हैं कि हर एक बच्चे के अंदर सीखने की इच्छा बढ़े और इसको प्रयास में लाने के लिए उन बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा, जो पढ़ाई में किसी कारणवश अच्छे नहीं है. इसलिए उन पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा. रूल में बदलाव आने के बाद यह संभव हो पाएगा और बच्चों में सीखने की लगन बढ़ेगी.”

फेल छात्रों को मिलेगा एक अवसर

‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म होने के बाद कक्षा 5 और 8 की वार्षिक परीक्षा में असफल छात्रों को फेल किया जाएगा. फेल छात्रों को दो महीने के भीतर पुन: परीक्षा का अवसर मिलेगा और इसमें भी फेल होने पर उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा. किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा.

फैसले की मुख्य वजह

शिक्षा मंत्रालय के सचिव संजय कुमार ने कहा कि यह फैसला बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए लिया गया है. उनका मानना है कि बच्चों की सीखने की क्षमता कम होने से बचाने के लिए यह कदम जरूरी है. मंत्रालय ने खास तौर पर कक्षा 5 और 8 पर ध्यान दिया है, क्योंकि ये कक्षाएँ बुनियादी शिक्षा के लिए बहुत अहम होती हैं. इस नई नीति का मकसद बच्चों और शिक्षकों को पढ़ाई के प्रति ज्यादा जिम्मेदार बनाना है.


इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, कहा- “खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को ही खोद देंगे


(समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा कतर, 6 महीने में 42% सूखा सरकारी खजाना, बढ़ा आर्थिक संकट का दबाव

Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका…

4 minutes ago

मौसम का भयंकर यू-टर्न: दिल्ली-NCR से यूपी तक कुदरत का मिजाज सख्त, ओलों की बौछार और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के…

6 minutes ago

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

2 hours ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

10 hours ago