औरंगाबाद में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद पहुंचे. जहां पर प्रधानमंत्री ने 21 हजार 400 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के साथ मंच पर नजर आए. नीतीश कुमार ने यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “अब वह एनडीए का साथ छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. हम आपको(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले. हम आप(NDA) के साथ रहेंगे…” सीएम नीतीश कुमार की ये बातें सुनकर पीएम मोदी खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आए.
वहीं पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि “आज बिहार की धरती पर मेरा आना कई मायनों में खास है. अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को देश ने भारत रत्न दिया है. ये सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है. अभी कुछ ही दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा भी हुई है. अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं, तो स्वाभाविक है, सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी.
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बिहार जिस आनंद में डूबा, बिहार के लोगों ने जैसा उत्सव मनाया, रामलला को जो उपहार भेजे, मैं वो खुशी आपसे साझा करने आया हूं. NDA की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिए पर जाने लगी है. परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है.
मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है. ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत. बिहार में जब पुराना दौर था, राज्य को अशांति, असुरक्षा और आतंक की आग में झोंक दिया गया था. बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा.
एक आज का दौर है, जब हम युवाओं का कौशल विकास कर रहे हैं. बिहार के हस्त शिल्प को बढ़ावा देने के लिए हमने 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकता मॉल की नींव रखी है. ये नए बिहार की नई दिशा है। ये बिहार की सकारात्मक सोच है. ये इस बात की गारंटी है कि बिहार को हम वापस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे.
एक वो दौर था, जब बिहार के ही लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे. एक ये दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं. बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलीं, अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है.”
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…