देश

लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा दांव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को इस सीट से उतारने की तैयारी

Lok Sabha Elections-2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले जम्मू-कश्मीर से पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको यूपी की अलीगढ़ सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. बताया जा रहा है कि अखिलेश यहां से भाजपा के खिलाफ मलिक को उतारने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. मालूम हो कि मलिक अलीगढ़ से साल 1989 में एमपी रह चुके हैं. तो वहीं माना जा रहा है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन छोड़ देने के बाद से अखिलेश जाट लैंड यानी पश्चिमी यूपी में कमजोर हुए अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और कुनबा बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और जाट लैंड में अपनी ताकत दिखाने के लिए वह प्रयासरत हैं, क्योंकि मलिक भी जाट बिरादरी से ही आते हैं. यही वजह है कि अखिलेश लगातार मलिक को अपने साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं.

साल 2021 के 8 नवम्बर में मलिक को ग्लोबल जाट शिखर सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया था. तो वहीं जिसने उन्हें जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया लेकिन बाद रिश्ते इतने कड़वे हो गए कि सत्यपाल मलिक ने बीजेपी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. वह लगातार भाजपा के विरोध में बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं और यही वजह है कि अब वह विपक्ष की आवाज़ भी बन गए हैं. अब विपक्ष सत्यपाल मलिक को लगातार मोदी सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है. तो वहीं इसका पूरा फायदा अब अखिलेश उठाने का प्रयास कर रहे हैं और यही वजह है कि उनको अलीगढ़ से टिकट देने का बड़ा दांव चल दिया है. इधर वह लगातार किसान आंदोलन को लेकर भी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. तो वहीं माना जा रहा है कि, जयंत को कड़ी टक्कर देने के लिए ही अखिलेश मलिक को अलीगढ़ से उतारना चाह रहे हैं और इसी के साथ ही वेस्ट यूपी में सपा को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-UP Politics: योगी के मंत्रियों की लगी चुनावी ड्यूटी, यहां जानें किसे-क्या जिम्मेदारी मिली?

बता दे कि मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के 10वें और अंतिम राज्यपाल के रूप में नियुक्त रहे. उनके कार्यकाल के दौरान 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द कर दिया गया था और इसी के बाद उनको गोवा का 18वां राज्यपाल बनाया गया. तो वहीं अक्टूबर 2022 तक मेघालय के 21वें राज्यपाल के तौर पर कार्य किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

58 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago