देश

MP: पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर की रखी आधारशिला, CM शिवराज सिंह चौहान ने 6 महीने पहले लिया था संकल्प

PM Narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर में करीब 100 करोड़ की लागत से बन रहे संत रविदास के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 फरवरी 2023 को रविदास महाराज के मंदिर बनाने का संकल्प लिया था.

6 महीने के अंदर ही इस भव्य मंदिर की पूरी रूप रेखा तैयार की गयी है. यहां तक कि मंदिर सहित पूरे स्मारक की योजना बना ली गयी है. वहीं इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए, बुंदेलखंड के लिए और सागर के लिए सौभाग्य का दिन है. संत शिरोमणि रविदास जी महाराज, उनका दिव्य, भव्य और आलौकिक मंदिर इस धरती पर बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज भारत को जोड़ने वाले संत थे.

रविदास मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “पूज्य संत रविदास जी के आशीर्वाद से मैं विश्वास से कहता हूं कि आज मैंने शिलान्यास किया है. एक डेढ़ साल के बाद मंदिर बन जाएगा तो लोकार्पण के लिए भी मैं जरूर आऊंगा.”

‘पराधीनता सबसे बड़ा पाप है’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, “जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही थीं, तब रविदास जी ने मुगलों के कालखंड में कहा था- पराधीनता सबसे बड़ा पाप है. जो पराधीनता को स्वीकार कर लेता है, जो लड़ता नहीं है, उससे कोई प्रेम नहीं करता. उन्होंने समाज को अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का हौसला दिया था.”

पीएम मोदी ने रविदास जी के दोह भी बताया- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न, छोट बड़ों सब से, रैदास रहें प्रसन्न. इसके बाद पीएम ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम देश को गरीबी-भूख से मुक्त करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago