Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP: पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर की रखी आधारशिला, CM शिवराज सिंह चौहान ने 6 महीने पहले लिया था संकल्प

Sant Ravidas Mandir Inauguration: रविदास मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “पूज्य संत रविदास जी के आशीर्वाद से मैं विश्वास से कहता हूं कि आज मैंने शिलान्यास किया है.”

पीएम मोदी ने संत रविदास मंदिर की रखी आधाशिला

PM Narendra modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के सागर में करीब 100 करोड़ की लागत से बन रहे संत रविदास के भव्य मंदिर की आधारशिला रखी. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 फरवरी 2023 को रविदास महाराज के मंदिर बनाने का संकल्प लिया था.

6 महीने के अंदर ही इस भव्य मंदिर की पूरी रूप रेखा तैयार की गयी है. यहां तक कि मंदिर सहित पूरे स्मारक की योजना बना ली गयी है. वहीं इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए, बुंदेलखंड के लिए और सागर के लिए सौभाग्य का दिन है. संत शिरोमणि रविदास जी महाराज, उनका दिव्य, भव्य और आलौकिक मंदिर इस धरती पर बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज भारत को जोड़ने वाले संत थे.

रविदास मंदिर का शिलान्यास करने के बाद पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, “पूज्य संत रविदास जी के आशीर्वाद से मैं विश्वास से कहता हूं कि आज मैंने शिलान्यास किया है. एक डेढ़ साल के बाद मंदिर बन जाएगा तो लोकार्पण के लिए भी मैं जरूर आऊंगा.”

‘पराधीनता सबसे बड़ा पाप है’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, “जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही थीं, तब रविदास जी ने मुगलों के कालखंड में कहा था- पराधीनता सबसे बड़ा पाप है. जो पराधीनता को स्वीकार कर लेता है, जो लड़ता नहीं है, उससे कोई प्रेम नहीं करता. उन्होंने समाज को अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का हौसला दिया था.”

पीएम मोदी ने रविदास जी के दोह भी बताया- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न, छोट बड़ों सब से, रैदास रहें प्रसन्न. इसके बाद पीएम ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम देश को गरीबी-भूख से मुक्त करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital