मनोरंजन

Ankita Lokhande: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे पिता, 68 साल की आयु में निधन

Ankita Lokhande Father Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है. पॉपुलर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुकीं एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे पर दुखों का पहाड़ टूटा है. अंकिता लोखंडे के पिता शशीकांत लोखंडे का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. हालांकि, अभी उनके निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है. एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे के करीबियों ने बताया कि 12 अगस्त 2023 की देर शाम शशीकांत लोखंडे ने अंतिम सांस ली.

अब 13 अगस्त 2023 को ओशिवारा क्रेमेटोरियम में सुबह 11 बजे शशीकांत लोखंडे का अंतिम संस्कार होगा. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले शशीकांत की तबीयत बिगड़ी थी, और आज यह खबर आ रही है कि वे नहीं रहे. अंकिता की ओर से शशीकांत लोखंडे के निधन पर अब तक कोई स्टेटमेंट भी नहीं आया है. हालांकि, इस बार फादर्स डे पर अंकिता ने अपने पिता शशीकांत लोखंडे के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा थी. अंकिता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- “हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो को जो कि मेरे पिता रहे हैं. मैं इस समय अपनी फीलिंग्स को ठीक तरह से बयां नहीं कर पा रही हूं कि मैं आपके लिए क्या महसूस करती हूं.”

अंकिता ने लिखा था, ”पापा मैंने आपको कई चीजों के लिए स्ट्रगल करते देखा है. जब मैं छोटी बच्ची थी, तब भी आपको स्ट्रगल करते देखती थी. पर आपने कभी अपने बच्चों को स्ट्रगल करने नहीं दिया. आपने हमें सबकुछ दिया. मुझे पंख दिए, जिससे मैं उड़ सकूं. मुझे वो सब करने दिया जो मैं जीवन में करना चाहती थी.”

यह भी पढ़ें: 25 करोड़ में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने कमाए थे 340 करोड़, फिर भी विवेक अग्निहोत्री हुए ‘कंगाल’, जानें कहां खर्च कर दिए सारे पैसे?

अंकिता ने 2009 में शुरू किया था एक्टिंग में करियर
अंकिता लोखंडे ने वर्ष 2009 में एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग में करियर शुरू किया था. इस शो में अंकिता लोखंडे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई थीं. उनके पात्र का नाम- अर्चना था, जिससे उन्होंने घर-घर पहचान बनाई थी. बाद में अंकिता ने कई और शो किए. जिनमें कॉमेडी सर्कस, एक थी नायका और झलक दिखला जा शामिल हैं. इतना ही नहीं, अंकिता ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने कंगना रनौत के साथ फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद अंकिता बागी 3 में भी नजर आई थीं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

46 seconds ago

‘स्ट्रीट फाइटर’ के इवेंट में विद्युत ने किया हैरान करने वाला कारनामा, 15 मिनट रोकी सांस

विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…

4 minutes ago

Mangal Gochar 2026: कर्क राशि में पहुंचे ग्रहों के सेनापति! जानिए किन 5 राशियों पर बरसेगी मंगल देव की कृपा?

Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…

12 minutes ago

‘भारत आना है तो जमा करो 70 करोड़’, सुप्रीम कोर्ट ने किस आरोपी के लिए रखी ये शर्त?

Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…

20 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

57 minutes ago