देश

वंदे भारत स्लीपर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आधुनिक सुविधाओं से है लैस

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के सफर में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. अब तक अपनी तेज रफ्तार और चेयरकार सुविधाओं के लिए मशहूर वंदे भारत अब स्लीपर अवतार में लंबी दूरी तय करने के लिए तैयार है. यह ट्रेन न केवल यात्रा के समय को कम करेगी, बल्कि यात्रियों को हवाई जहाज जैसा विश्व स्तरीय अनुभव और घर जैसा सुकून भी प्रदान करेगी.

आधुनिक तकनीक और बेहतरीन सुविधा

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पूरी तरह आधुनिक तकनीक और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके इंटीरियर को भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जिससे ट्रेन के अंदर का माहौल न सिर्फ आरामदायक बल्कि देखने में भी आकर्षक होगा. बर्थ, लाइटिंग और कोच की बनावट इस तरह की गई है कि लंबा सफर भी थकाने वाला न लगे.

सुरक्षा के मामले में भी यह ट्रेन काफी एडवांस है. इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जो ट्रेन की स्पीड और सिग्नल पर नजर रखता है और हादसों की आशंका को काफी हद तक कम करता है. इसके अलावा, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट भी दी गई है, जिससे किसी भी परेशानी की स्थिति में यात्री सीधे ट्रेन स्टाफ से बात कर सकेंगे. ड्राइवर के केबिन में भी आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं.

कोच में यूवीसी तकनीक

स्वच्छता और हेल्थ को लेकर वंदे भारत स्लीपर में खास इंतजाम किए गए हैं. इसमें डिसइंफेक्टेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, कोच में यूवीसी तकनीक लगाई गई है, जो हवा में मौजूद वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करती है. यह सिस्टम कोच की हवा को फिल्टर करके साफ करता है और फिर ताजी हवा अंदर छोड़ता है. यानी अगर आसपास किसी यात्री को सर्दी-जुकाम हो, तो भी बाकी यात्रियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.

180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति

ट्रेन का बाहरी लुक भी काफी आधुनिक और एयरोडायनामिक होगा. इसका फायदा यह होगा कि ट्रेन ज्यादा स्मूद तरीके से चलेगी और ऊर्जा की खपत भी कम होगी. इसके दरवाजे ऑटोमैटिक होंगे, जो स्टेशन पर रुकने और चलने के समय अपने आप खुलेंगे और बंद होंगे.

अगर रफ्तार की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि सामान्य परिचालन में यह करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. इस ट्रेन में यात्रियों को कई प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी. सफर के दौरान हाई क्वालिटी कंबल, कवर और एडवांस्ड बेडरोल दिए जाएंगे. साथ ही यात्रियों के लिए कैटरिंग सर्विस भी उपलब्ध होगी, जिससे खाने-पीने की सुविधा रहेगी.

ट्रेन में कुल कितने कोच?

आराम का खास ध्यान रखते हुए ट्रेन में बेहतर कुशनिंग वाली एर्गोनोमिक बर्थ लगाई गई हैं और शोर कम करने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि रात की यात्रा शांत और सुकून भरी हो. सभी ऑनबोर्ड स्टाफ तय यूनिफॉर्म में मौजूद रहेंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके.

इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा. किराया राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा हो सकता है. गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया करीब 2,300 के आसपास होगा.

ये भी पढ़ें: कुत्ते को महाराज बनाकर पूजने लगे लोग! बिजनौर का मंदिर सोशल मीडिया पर क्यों हुआ वायरल?

-भारत एक्सप्रेस

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

पटियाला में वर्दी की आड़ में कपल्स से वसूली का आरोप! 2 थानेदार गिरफ्तार, मोबाइल में मिलीं 90 वीडियो

Patiala Couple Blackmailing Case: पंजाब के पटियाला में कार में बैठे कपल्स की कथित तौर…

2 minutes ago

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

6 minutes ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

8 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

11 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

12 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

20 minutes ago