देश

बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना का PM मोदी ने किया शुभारंभ, सीएम नीतीश ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना का शुभारंभ किया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए. योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई.

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें दो लाख रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी. उन्होंने बताया कि अन्य महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए अलग-अलग तारीख तय की गई है. अगली तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है और इसके बाद लगभग हर हफ्ते में राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर लगाया आरोप

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा, “सभी जानते हैं कि पहले की सरकारों ने राज्य में कोई काम नहीं किया. पहले बुरा हाल था, जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, तब से हम लोग बिहार के विकास में लगे हुए हैं और राज्य में कानून का राज है. सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है.”

उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कामों को गिनाया. मुख्यमंत्री ने कहा, “शुरू से ही महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया. 2006 में पंचायती राज संस्था और 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई. 2013 में पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. 2016 में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया.”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या कम थी. इसे अब जीविका के नाम से जाना जाता है और इस समूहों की संख्या लगभग 11 लाख है. इनमें जीविका दीदियों की संख्या करीब 1.40 करोड़ है. 2024 में हमने शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह का गठन किया. इसमें तेजी से काम चल रहा है. इनकी संख्या 37 हजार हो चुकी है और 3.85 लाख जीविका दीदियां इसमें शामिल हैं.

इस मौके पर नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की प्रशंसा की. मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में बहुत काम कराए हैं. जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ राहत के रूप में बड़ी राशि देने की घोषणा की गई.

उन्होंने कहा कि बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट और पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता जैसी घोषणाएं की गईं.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि माता-बहनें योजना के तहत दी जा रही राशि का सदुपयोग करेंगी और अपने परिवार को खुशहाल बनाएंगी. राज्य और देश के विकास में योगदान करेंगी.

ये भी पढ़ें: ‘लालटेन राज’ पर पीएम मोदी का वार, कहा-महिलाओं ने झेली अराजकता और भ्रष्टाचार की मार

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

6 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

17 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

26 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

58 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

1 hour ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago