देश

फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए PM Modi, बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे सम्मानित अतिथि

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. आज सुबह उन्होंने राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट से फ्रांस की राजधानी पेरिस के लिए उड़ान भरी. मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी फ्रांस कें राष्ट्रीय दिवस यानी बैस्टिल डे समारोह में सम्मानित अतिथि होंगे. इस मौके पर भारतीय सेना के जवान और वायुसेना के राफेल विमान भी परेड में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की इस दो दिवसीय यात्रा में फ्रांस के साथ कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज शाम करीब 4 बजे पीएम मोदी पेरिस पहुंच जाएंगे जहां उनका ओरली हवाई अड्डे पर स्वागत होगा.

PM Modi देर रात करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं. आज गुरुवार शाम करीब चार बजे वो फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच जाएंगे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत होगा. मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर इस दौरे पर हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पीएम मोदी आज शाम चार बजे पेरिस के ओरली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा.
उसके बाद पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शाम लगभग साढ़े सात बजे सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी रात करीब 8:45 बजे फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे. वहीं, भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे पीएम मोदी प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के लोगों को एक कार्यक्रम में संबोधित करेंगे.

उसके बाद पीएम मोदी की मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से होगी. बताया गया कि भारतीय समयानुसार देर रात साढ़े 12 बजे पीएम मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा आयोजित एक निजी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए एलिसी पैलेस जाएंगे. यहीं पर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की मुलाकात होगी.

भारत और फ्रांस राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ पर तैयार करेंगे नया रोडमैप

पिछले दिनों फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनैन पीएम मोदी फ्रांस यात्रा को लेकर खास जानकारी दी थी. उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को खास बताया था. उन्होंने कहा,”ऐसा नहीं होता है कि हमारे पास हर साल सम्मानित अतिथि होते हैं, लेकिन इस साल यह बहुत ही खास है कि यह फ्रांस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है और हम चाहते हैं कि परेड में भारतीय सैनिक भी हों इसके साथ ही भारतीय राफेल भी हों.” फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और पीएम मोदी के रिश्ते को लेकर फ्रांसीसी राजदूत ने कहा,”दोनों नेताओं के बीच केमिस्ट्री बेहतरीन है. उनके बीच बहुत व्यक्तिगत केमिस्ट्री है, वे अक्सर एक-दूसरे को फोन करते हैं, सलाह मशविरा करते हैं, चर्चा करतें हैं.”

ये भी पढ़ें- यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दिल्ली वालों की चिंता, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड, अलर्ट पर सरकार

फ्रांसीसी राजदूत ने आगे बताया,”भारत और फ्रांस राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ पर नए सहयोग के लिए एक रोडमैप भी तैयार करेंगे. इस साल 25वीं वर्षगांठ पर हम तकनीकी क्षेत्र में नए सहयोग, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई, वैश्विक मुद्दों, लोगों के बीच आदान-प्रदान के लिए एक रोडमैप का मसौदा तैयार करने जा रहे हैं.” फ्रांसीसी राजदूत ने कहा,”फ्रांस भी चाहता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी भूमिका निभाए.”

वहीं, पिछले दिनों पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से दिल्ली में मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था,” राष्ट्रपति मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन का स्वागत करके प्रसन्नता हुई. बैस्टिल दिवस पर पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रॉन से मिलने के लिए उत्सुक हूं. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक भलाई के लिए बहुत महत्व रखती है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

60 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago