देश

यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दिल्ली वालों की चिंता, बंद हुआ कश्मीरी गेट ISBT, अलर्ट पर सरकार

Delhi Yamuna:यमुना नदी का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है. इससे राजधानी दिल्ली के लोगों की चिंता भी बढ़ रही है. नदी के आसपास वाले इलाकों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया है. इससे बाढ़ की स्थिति बन गई है. दिल्ली सरकार इसको देखते हुए अलर्ट मोड में आ गई है. सरकार ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी को बंद कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. नदी के जलस्तर ने 208 मीटर क्रॉस कर गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण लोहा पुल इलाके के साथ कई क्षेत्रों में पानी भर गया है. खबर है कि सीएम अरविंद केजरीवाल बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वजीराबाद जल उपचार सयंत्र केंद्र का दौरा करेंगे. मालूम हो कि बाढ़ के कारण इस प्लांट को भी बंद कर दिया गया है.

Delhi Yamuna: भारी बारिश व हथिनीकुंड बैराज के पानी से बढ़ा यमुना का जलस्तर

बता दें कि पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में जमकर बारिश हुई. अभी भी दिल्ली के आसमान में बादल छाएं हुए हैं. इस बारिश ने यमुना के जलस्तर को बढ़ा दिया. इसके अलावा हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है. बताया गया कि बुधवार रात करीब 11 बजे यमुना का जलस्तर 208.7 मीटर को भी पार कर गया था. इस जलस्तर ने 45 साल पहले साल 1978 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. तब 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था.
नदी के बढ़ते जलस्तर ने इसके किनारे बसे हुए लोगों को परेशानी में डाल दिया है. यमुना के किनारे वाले कई इलाकों में पानी घुस गया है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इसको देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार अलर्ट मोड में है. सीएम केजरीवाल ने इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है.

ये भी पढ़ें- Today Horoscope, 13 July 2023: तुला और धनु राशि वाले आज के दिन रहें सतर्क, जानिए कैसा गुजरेगा आज का आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

अगला 24 घंटा दिल्ली के लिए चुनौतिपूर्ण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली में और भी बारिश होने की संभावना है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के ऊपर बाढ़ का और अधिक खतरा मंडरा रहा है. बताया गया कि यमुना के पानी से प्रभावित क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं, जहां हालात अधिक बिगड़ गए हैं वहां एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है. प्रभावित इलाकों से करीब 16 हजार से अधिक लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया. कल यानी बुधवार को दोपहर एक बजे नदी ने बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज सुबह सात बजे यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया. कल यानी बुधवार को दोपहर एक बजे नदी ने बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

14 seconds ago

लैब में बन गया असली सोना…पीले धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

3 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

31 minutes ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

36 minutes ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

1 hour ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

2 hours ago