Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol-Diesel Price Update: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी के साथ ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी 80 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रू़ड ऑयल में 0.05 फीसदी का उछाला आया है. यह अभी 75.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, दिल्ली व मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी स्थिर हैं. वहीं, पटना, लखनऊ और नोएडा में इनकी रेट में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं.
दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई दिल्ली वालों की चिंता, टूटा 45 साल का रिकॉर्ड, अलर्ट पर सरकार
नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर में पेट्रोल महंगा जबकि डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर अभी 97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल बिना किसी बदलाव के 90.4 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर अभी 107.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. यहां डीजल 11 पैसे सस्ता होकर अभी 94.32 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…