देश

“पूरा विश्वास है फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएंगे”, मध्य प्रदेश की जनता के नाम पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, मांगा समर्थन

PM Modi Letter to the People of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के राज्य की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने बीजेपी शासन में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया है और एमपी की जनता से समर्थन मांगा है. पीएम मोदी ने इस पत्र के जरिए मध्य प्रदेश की जनता से कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे और भाजपा पर अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे. मध्य प्रदेश की जनता के नाम पीएम मोदी का यह पत्र बीजेपी एमपी (@BJP4MP) के आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर किया गया है.

एमपी की जनता के नाम पीएम मोदी ने लिखा पत्र

इस पत्र में पीएम मोदी ने लिखा है, “मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूँ, आपके मन में मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है. आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है. पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है. कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहां बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था. पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके चलते मध्य प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है. इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए 5 लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देख कर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है.”

पीएम मोदी ने आगे लिखा है, “ये 20 वर्ष न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास के रहे हैं बल्कि ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं. आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है. भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आएं हैं. महिला कल्याण के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मयों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है.”

मध्य प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी

उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए लिखा है, “आज मध्य प्रदेश के किसानों, दलितों, आदिवासियों एवं युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य राह देख रहा है. वर्ष 2014 से पहले, केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थी. आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के भीतर एक नयी क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहाँ मध्य प्रदेश को एक उज्ज्वल भविष्य दिया है. वहीं अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है. यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश भारत के टॉप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है.”

पीएम ने कहा है, “मेरा हमेशा से मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है जिसके चलते आपने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी, मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago