मनोरंजन

Bigg Boss 17: कुछ दिनों में ही विक्की जैन-अंकिता लोखंडे के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा…

Bigg Boss 17: सलमान खान का बिग बॉस 17 हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है क्योंकि घर के सदस्यों ने अब एक-दूसरे के साथ अधिक बातचीत करना शुरू कर दिया है. जबकि उनमें से कुछ ने एक दूसरे पर टॉन्टिंग बजी करना शुरू कर दी है. बता दें बिग बॉस नए सीजन में दो दिन पहले, बिग बॉस ने सीज़न के पहले नॉमिनेशन की घोषणा की, जिसके बाद अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और नवीद सोले सहित तीन कंटेस्‍टेंट ने एक-दूसरे के बीच दुश्मनी दिखने लगी है.

शो को शुरू हुए बस कुछ दिन हुए हैं और अब कपल के बीच तनाव बढ़ने लगा है. जी हां हम बात कर रहे हैं अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन की. इन दोनों ने बिग बॉस में रोमांटिक अंदाज में एंट्री ली थी लेकिन अब शो में इन दोनों को धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार पड़ती नजर आ रही है. इस बात का प्रूफ प्रोमो है जिसमें अंकिता विक्की से अपने अकेलेपन के बारे में बता रही हैं और रो रही हैं.

अंकिता को धोखा

‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता बेडरूम में लेटी हुई हैं और विक्की से नाराज हैं. अंकिता के पास विक्की आते है. इसके बाद अंकिता विक्की से कहती हैं- ‘तू हमारे रिश्ते को बहुत कैजुअल ले रहा है.’ विक्की अंकिता से ये सब बातें सुनकर शॉक्ड नजर आ रहे हैं.

विकी जैन और अंकिता लोखंडे के बीच अनमन

इसके बाद अंकिता इमोशनल होकर विक्की से कहती हैं- ‘बिग बॉस में मैं इसलिए आई थी क्योंकि हम दोनों एक साथ रहेंगे और एक दूसरे का सपोर्ट करेंगे. लेकिन हम दोनों तो कही नहीं है. मुझे पूरी दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, बस मेरा इंसान मुझे हर्ट करत सकता है और मैं हर्ट हो रही है. मैं अकेला महसूस कर रही हूं.’ ये कहते हुए अंकिता की आंख भर आती है और वो रोने लगती है. इसके बाद विक्की अंकिता को सॉरी बोलते हैं.

ये कंटेस्टेंट है नॉमिनेट

‘बिग बॉस 17’ के पहले हफ्ते तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. ये कंटेस्टेंट हैं- मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नावेद सोले. अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के सफर की शुरुआत होते ही कौन खिलाड़ी घर से बाहर जाता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

2 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

32 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

34 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

34 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago