देश

“इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति के 11 साल”, पीएम मोदी ने गिनाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां, बोले- स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा…

11 Years Of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने इसे भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताया.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं. रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन ढांचा तैयार किया गया है, जिसने देश के विकास को तेजी दी है. भारत का यह बढ़ता इंफ्रा नेटवर्क लोगों का जीवन आसान बना रहा है और समृद्धि को बढ़ावा दे रहा है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है. यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है.” प्रधानमंत्री ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं. इसमें आधुनिक हाईवे और रोपवे का निर्माण, समुद्री क्षमताओं का बेहतर उपयोग, ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं और भारतीय रेलवे में बड़े बदलाव शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी योजनाएं भारतीय रेलवे में एक बड़ी क्रांति की ओर इशारा करती हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर के ज़रिए हो रही प्रगति को दोहराया गया. इस पोस्ट में कहा गया, “स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा – यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा.”

भारत का बुनियादी ढांचा तेज़ी से भविष्य की ओर बढ़ रहा

पोस्ट में आगे कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा तेज़ी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है. यह सिर्फ निर्माण की नहीं, बल्कि इस्पात और आत्मा के मेल की यात्रा है. हर मील का पत्थर एक अरब से ज्यादा लोगों की उम्मीदों को साथ लेकर चलता है. राजमार्ग दूरी कम करते हैं, पुल समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क नवाचार को बढ़ावा देते हैं. भारत केवल इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है.” प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए हैं.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: 33 देशों की यात्रा कर भारत लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से पीएम ने की मुलाकात, सदस्यों ने बताये अपने अनुभव

पीएम ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. तब से उन्होंने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है. इस अवसर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है. इसमें बुनियादी ढांचे को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. आज वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

32 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago