खेल

डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले हौसले बुलंद, लॉर्ड्स में शानदार है दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की शुरुआत होने जा रही है. ये मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है.

लॉर्ड्स के इस मैदान पर साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार रहा है. साउथ अफ्रीका को साल 1991 में रंगभेद की समाप्ति के बाद आईसीसी ने टेस्ट नेशन के रूप में फिर से शामिल किया था. इसके बाद से इस टीम ने क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है.

साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स  में खेले  7 टेस्ट

साल 1991 से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स के इस मैदान पर सात टेस्ट खेले, जिसमें पांच मुकाबले अपने नाम किए. एक मैच ड्रॉ रहा. प्रोटियाज को सिर्फ एक ही मैच में इस मैदान पर हार मिली. जिस मैच में उनको इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, यह मुकाबला 6-9 जुलाई 2017 को खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका को 211 रन से हार झेलनी पड़ी थी.

प्लेइंग इलेवन का ऐलान

डब्ल्यूटीसी फाइनल से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर चुकी हैं. टीम ने एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन पर बल्लेबाजी का भार सौंपा है, जबकि वियान मुल्डर नंबर-3 की जिम्मेदारी संभालेंगे. गेंदबाजी में कगिसो रबाडा का अनुभव टीम के काम आ सकता है. इनके अलावा लुंगी एनगिडी और मार्को जानसेन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आ सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम भी तैयार

ऑस्ट्रेलियाई खेमे की बात करें, तो मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ओपनर के तौर पर नजर आ सकती है, जबकि स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड का अनुभव भी टीम के काम आने वाला है. गेंदबाजी का भार कप्तान पैट कमिंस के साथ-साथ जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क के कंधों पर होगा. नाथन लियोन अपनी स्पिन से विपक्षी टीम को परेशान कर सकते हैं.

प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago