देश

फारूक अब्दुल्ला ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य’

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि माता के दर्शन करने के बाद मेरा हृदय मंत्रमुग्ध हो गया. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे माता के दर्शन का अवसर मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यहां पर पर्यटकों की आमद बढ़ेगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.

केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद

केंद्र सरकार से मिले सहयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा, ” हमें पूरी उम्मीद है कि हमने जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा. हमारी मांगों को पूरा करने में कोई भी कदम पीछे नहीं खींचेगा. हमारी बस एक ही ख्वाहिश है कि यहां पर अमन-शांति स्थापित हो. लोग यहां पर सुकून से रहें. कोई भी यहां पर अपने नापाक इरादों को धरातल पर नहीं उतार सके. यहां पर सभी लोग आगे बढ़ सकें. सभी भाईचारे से रहें. भारत आगे बढ़े और हम सब इसकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएं.”

वंदे भारत का अनुभव किया साझा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से की गई यात्रा का अनुभव साझा किया. बोले, ” यह ट्रेन बहुत अच्छी है. इसका सफर आरामदायक है. निसंदेह, इस ट्रेन के आने के बाद यहां की आर्थिक गतिविधियों को नई तेजी मिलेगी, जिससे यहां पर आने वाले दिनों में चौतरफा विकास की बयार बहेगी.”कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को उन्होंने बूस्टर डोज बताया. कहा, “निसंदेह आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भी संख्या में तेजी देखने को मिलेगी. इनमें से सबसे ज्यादा माता वैष्णो देवी और भोले नाथ के दर्शन करने वाले लोग होंगे, जिससे यहां पर आर्थिक गतिविधियों को नया बूस्टर डोज मिलेगा.”

फारूक अब्दुल्ला के साथ उप-मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

10 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago