PM Modi Malaysia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (7 फरवरी) को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री दातुक सेरी अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कुआलालंपुर में पीएम मोदी के सम्मान में एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम से पहले ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. खास बात यह है कि यह तस्वीर पीएम मोदी के भाषण की वजह से नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े पोस्टर पर लिखे संदेश के कारण चर्चा में है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं.
मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि इस कार्यक्रम में खास तौर पर भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे. वायरल फोटो में एक व्यक्ति हाथ में पोस्टर लिए खड़ा है, जिस पर लिखा है, “1, 2, 3, 4, 5… मोदी जी इज क्यूटी पाई.” यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है.
पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपने प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को इस समुदाय के समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं उन्हें अभी अपनी स्पीच में इस बड़े लेवल और भविष्य में भारत-मलेशिया की दोस्ती के बारे में कही गई उनकी बहुत अच्छी बातों के लिए भी धन्यवाद देता हूं. इतना ही नहीं, वह मेरा स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट आए, और वह मुझे अपनी कार में यहां लाए. यह बेहद खास था, भारत और आप सबके लिए उनके प्यार और सम्मान को दिखाता है.”
उन्होंने कहा, “मैं आपके प्यार भरे शब्दों, मेहमाननवाजी और दोस्ती के लिए शुक्रगुजार हूं. हमने अभी-अभी अपना रिकॉर्ड बनाने वाला सांस्कृतिक समारोह देखा है. 800 डांसर एकदम सही तालमेल में. ये परफॉर्मेंस हमारे लोगों को आने वाले कई सालों तक याद रहेंगी.”
ये भी पढ़ें: जातिवाद पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर दी एकता की नसीहत, बोले- देश को कमजोर ना करें
पीएम मोदी ने कहा, “हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं. मेक इन इंडिया एक पौधा था जिसे अभी-अभी लगाया गया था. आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है. 2014 से हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग 30 गुना बढ़ गया है. भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है. हमने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और फिनटेक इकोसिस्टम बनाया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Today: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के…