देश

मन की बात @135: पीएम मोदी ने की ‘नागालैंड बेबी लीग’ और ‘विमेंस फुटसल लीग’ की तारीफ

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण में नागालैंड के युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाई जा रही दो लीगों की जमकर प्रशंसा की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ का भी जिक्र किया. अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत के एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में कुल 114 पदक जीते, जिसमें 102 स्वर्ण पदक रहे. भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर रहा.

योगासन चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा

मन की बात में ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक विविध कार्यक्रम हुए. हमारे देश में करोड़ों लोगों ने स्थान-स्थान पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इस महीने, अहमदाबाद में आयोजित ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ की भी बड़ी चर्चा हुई. इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 114 पदक जीते हैं. इसमें 102 स्वर्ण पदक भी शामिल रहे. भारत इस चैंपियनशिप की पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा.”

5 से 12 साल के बच्चों की असाधारण फुटबॉल लीग

पीएम मोदी ने नागालैंड में बच्चों को फुटबॉल में करियर बनाने के लिए प्रेरित किए जाने के लिए आयोजित की जा रही ‘नागालैंड बेबी लीग’ की तारीफ की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने महिलाओं की खातिर नागालैंड में आयोजित की जा रही ‘नागालैंड विमेंस फुटसल लीग’ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा-

“‘नागालैंड बेबी लीग’ नाम सुनकर आपको जरूर लगता होगा ये बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. ये 5 से 10-12 साल की आयु के छोटे-छोटे बच्चे, फूल जैसे बच्चों की एक असाधारण लीग है और इन बच्चों के फुटबॉल खिलाड़ियों की एक ऐसी लीग है, जो उनकी रफ्तार को और प्रतिभा के लिए उनको प्रेरित भी करती है और उनकी पहचान भी बनाती है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “इसकी शुरुआत नागालैंड के अधिक से अधिक बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने के लिए हुई थी. पांच से 12 वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं. ये लीग अब अपने तीन वर्ष पूरे कर चुकी है. इस लीग का बच्चों के मन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है.

ये भी पढ़ें: सस्ते AC की तलाश? Amazon-Flipkart पर आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल

क्या है फुटसल?

पीएम मोदी ने ‘नागालैंड विमेंस फुटसल लीग’ को लेकर कहा, “हो सकता है आपके लिए ये फुटसल एक नया नाम होगा, मैं आपको बताता हूँ फुटसल को इंडोर फुटबॉल भी कहा जाता है. इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं. खेल का मैदान भी फुटबॉल के मैदान से छोटा होता है. इस कारण खिलाड़ियों को तेज फैसले लेने होते हैं. उन्हें अपनी तकनीक और स्किल का बेहतर इस्तेमाल करना पड़ता है. नागालैंड की विमेंस फुटसल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर दे रही है.”

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

3 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

3 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

3 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

4 hours ago