देश

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने आकाश गुप्ता और बालकृष्ण अइया की सराहना, समाज सेवा की मिसाल

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि तालाब, नदी और कुएं से जुड़ी बचपन की यादें हर किसी के जीवन में खास जगह रखती हैं. इन्हीं यादों को बचाने की प्रेरक कहानी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आई है.

आकाश गुप्ता का संकल्प

पीएम मोदी ने बताया कि बस्ती के आकाश गुप्ता अपने गांव की मनोरमा नदी की हालत देखकर दुखी थे. बचपन में साफ और जीवंत दिखने वाली नदी समय के साथ प्लास्टिक और गंदगी से भर गई थी. आकाश ने शिकायत करने के बजाय बदलाव की शुरुआत करने का फैसला किया. उन्होंने दोस्तों को साथ लिया और साधारण जाल, फावड़ा और टोकरी के सहारे नदी की सफाई शुरू की. कई बार एक दिन में 50-60 किलो कचरा निकाला गया. धीरे-धीरे नदी का रूप बदलने लगा और आसपास के लोग भी इस मुहिम से जुड़ गए.

गोवा के शिक्षक की पहल

प्रधानमंत्री ने गोवा के रिटायर्ड अध्यापक बालकृष्ण अइया का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मड्डी-तोलाप इलाके में पानी की समस्या से परेशान होकर बालकृष्ण जी ने समाधान की दिशा में कदम उठाए. उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के काम में अहम भूमिका निभाई, जिससे कई घरों तक पानी पहुंचा. जिन परिवारों को रोज पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, उन्हें बड़ी राहत मिली.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की आम किसानों की सराहना, भारतीय आमों की वैश्विक पहचान पर दिया जोर

समाज के लिए प्रेरणा

पीएम मोदी ने कहा कि आकाश गुप्ता और बालकृष्ण अइया जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं. उन्होंने दिखाया कि अगर संकल्प मजबूत हो तो साधारण साधनों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, की लंबी उम्र की दुआ

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

3 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

5 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

5 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

56 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

59 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

60 minutes ago