Bharat Express DD Free Dish

Middle East tension

Iran Trump Warning: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक मिसाइल पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम सीधा और कड़ा संदेश चस्पा किया है. इस स्टिकर संदेश में अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा करार दिया गया है.

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है, बातचीत भी जारी है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. दोनों देशों के बीच अविश्वास और तनाव लगातार बना हुआ है. इसी तनाव के बीच सोमवार को एक बार फिर दक्षिणी ईरान और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हालात बिगड़ते दिखाई दिए, जब अमेरिकी सेना ने ईरानी मिसाइल लॉन्च ठिकानों और कुछ जहाजों पर हमला किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है.

ईरान के आसमान में धधकती जंग… गिरता हुआ F-15 Eagle… और दुश्मन इलाके में फंसा एक अमेरिकी अधिकारी—जिसकी ज़िंदगी अब सिर्फ एक रहस्यमयी रेडियो मैसेज पर टिकी थी: “God is good”।क्या ये मदद की पुकार थी… या फिर दुश्मन का बिछाया हुआ खतरनाक जाल? कुछ देर के लिए खुद अमेरिकी सेना भी इस सवाल में उलझ गई—और यहीं से शुरू hota है एक aesa हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन , जिसने जंग के मैदान में हर पल को सस्पेंस में बदल दिया। एक ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन, जिसने कुछ देर के लिए अमेरिकी सेना की सांसें थाम दी थीं। मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव और युद्ध के बीच, अमेरिकी सेना ने एक साहसी और रोंगटे खड़े कर देने वाले सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया है. ईरान की सीमा के भीतर घुसकर अमेरिकी विशेष बलों ने अपने एक फाइटर पायलट को दुश्मन के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है

इसका मतलब ये नहीं कि सोचा और मिसाइल और बंदूक ला दे और चल दी. इसके लिए यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पास कराने की कोशिश कर रहा है. जिससे कि इस कार्यवाही को मंजूरी मिल सके. यूएई के राजनयिक अमेरिका, यूरोप और एशिया के देशों को एकता की ताकत का पार्ट सिखा रहे हैं. इसको लेकर वो कह रहे हैं कि गठबंधन बनाकर होर्मूज को खोला जाएगा. इसके लिए यूएई ने बकायदा अपनी ताकत और क्षमताओं को परख लिया है और वो हॉर्मूज से माइंस यानी बारूदी सुरंगे हटाने में मदद करने के लिए भी तैयार है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव के बीच सतर्कता और एकजुटता से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है.

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालात, खासकर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट पर चर्चा की.

Special Flight Operation India: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सऊदी अरब के जेद्दा में फंसे सैकड़ों यात्री भारत लौट आए हैं. अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जहां कई यात्री रो पड़े और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया.

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसे रहने के तीन तनावपूर्ण दिनों के बाद आखिरकार बेंगलुरु सुरक्षित लौट आई हैं. मध्य-पूर्व में बढ़े युद्ध के तनाव के कारण उन्हें अपनी ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. सिंधु ने अपने घर लौटने पर राहत की सांस ली है.

मिडिल ईस्ट में 16 मुस्लिम देश होने के बावजूद ईरान इजराइल से अकेले ही लड़ रहा है. सवाल उठता है—क्यों सऊदी, तुर्की, यूएई, बहरीन जैसे ताकतवर देश चुप हैं? क्या यह शिया-सुन्नी विवाद की वजह से है या कुछ और बड़ा राजनीतिक समीकरण है? ईरान को लेकर मिडिल ईस्ट के देशों की आपसी दुश्मनी, प्रॉक्सी वॉर और अंदरूनी सिविल वॉर के चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं.