देश

पीएम मोदी बोले- युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, ‘मेरा युवा भारत’ निभा रहा अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 132वें एपिसोड में युवाओं पर बात की. प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की ताकत बताते हुए योगदान देने की अपील की.

भारत दुनिया का सबसे युवा देश- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. देश की युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुटती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है. राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है, ‘मेरा युवा भारत’, यानी मैं भारत संगठन. ये संगठन देश के युवाओं को अलग-अलग सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है. हाल ही में माय भारत क्वेस्ट का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य था देशभर के युवाओं को बजट प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ना. इससे जुड़ी क्वीज में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया.”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “क्वीज के बाद करीब 1 लाख 60 हजार प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना गया. मुझे इसमें से कुछ निबंध पढ़ने का अवसर भी मिला, इनसे पता चलता है कि युवा साथी देश के विकास में योगदान देने के लिए कितना तत्पर हैं.

पीएम ने पढ़ा युवा का लिखा गया निबंधत

पीएम ने बताया कि तेलांगना के सूर्यापेट से कोटला रघुवीर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सौरभ बैसवार और बिहार के गोपालगंज से सुमित कुमार ने किसान कल्याण टॉपिक पर लिखा है. पंजाब के मोहाली से आंचल और ओडिशा के केंद्रपाड़ा से ओम प्रकाश रथ ने महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ाने के तरीके पर अपने विचार प्रकट किए हैं.


ये भी पढ़ें: अफवाहों से बचें! मन की बात में पीएम मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले- आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा


हरियाणा के यमुनानगर से प्रथम बरार ने ग्रीन और क्लीन भारत ही समृद्ध भारत का मार्ग है. इससे उनके गहरी सोच का पता चलता है. दिल्ली के शंख गुप्ता का सुझाव है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए और अधिक प्रयास होने चाहिए. हमारे युवाओं ने अन्य विषयों पर भी अपने सुझाव साझा किए हैं. युवाओं के विचार आगे ले जाना अहम है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

6 minutes ago

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…

26 minutes ago

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

52 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

1 hour ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

1 hour ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

2 hours ago