देश

नेपाल के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नौ साल पहले उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को हिट बनाने का फॉर्मूला दिया था. इसके बाद अब तक दोनों पड़ोसी देशों के बीच कई निर्णय हुए हैं जो हमारे संबंधों को भविष्य में सुपरहिट बनाएंगे. भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त बयान देते हुए मोदी ने कहा, मुझे याद है, नौ साल पहले 2014 में मैंने भारत नेपाल संबंधों के लिए हिट – हाईवे, आई-वे और ट्रांस-वे – का फॉर्मूला दिया था. मैंने कहा था कि हम भारत-नेपाल के बीच ऐसे संपर्क बनाएंगे कि हमारी सीमाएं हमारे बीच बाधा न बनें.

भविष्य में नेपाल के साथ हमारे संबंध सुपरहिट बनेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, नेपाल के प्रधानमंत्री और मैंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे भविष्य में हमारे संबंध सुपरहिट बन सकें. दोनों नेताओं के बीच यहां हैदराबाद हाउस में बैठक हुई. बता दें कि प्रचंड चार दिन की यात्रा पर बुधवार को भारत आए थे. उन्होंने गुरुवार सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है. उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत की यात्रा पर आया हुआ है.

यह भी पढ़ें- अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री

नेपाल पीएम ने सीमा मुद्दों को जल्द सुलझाने का भारत से किया आग्रह

भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित सीमा मुद्दे द्विपक्षीय रूप से हल होने चाहिए. उन्होंने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान में ये बात कही. प्रचंड ने कहा, मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि बातचीत के जरिए सीमा मुद्दों को सुलझाया जाए. नेपाल के प्रधानमंत्री की टिप्पणी कालापानी-लिंपियाधुरा-लिपुलेख ट्राई-जंक्शन क्षेत्र पर दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद के संदर्भ में थी, जिस पर दोनों देश दावा करते हैं. प्रचंड ने दिल्ली में हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है. मैं नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

2 minutes ago

संभल हिंसा में यूपी पुलिस से क्या हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; योगी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

4 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

15 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

28 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

37 minutes ago