देश

ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस से मिले PM मोदी, खिलाड़ियों के अनुभव को बताया प्रेरणादायक

PM Modi Met Blind Women Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली इंडिया की ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी से चैंपियन महिला खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किये.

इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम की नई दिल्ली में मेजबानी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. इस टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये.

चैंपियन्स की मेजबानी करना खुशी की बात

इस दौरान पीएम मोदी ने लिखा कि ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम की मेजबानी करना बहुत खुशी की बात थी. उन्होंने अपने अनुभव साझा किए, जो सच में बहुत प्रेरणादायक थे.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते हुए उनसे बातचीत की. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए एक हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया. बदले में पीएम मोदी ने टीम के लिए एक बॉल पर अपना हस्ताक्षर कर टूर्नामेंट में उनके धैर्य और अनुशासन की सराहना की.

पीएम मोदी ने इन खिलाड़ियों से भी की मुलाकात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में आयोजित 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स 2025 में भारत के डेफलंपियनों के असाधारण प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि 9 स्वर्ण पदकों सहित 20 पदकों के ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में PM मोदी की मौजूदगी में होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन, देश की सुरक्षा पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट

वर्ल्ड कप जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सभी एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को उनके अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है, जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि टोक्यो में आयोजित 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स 2025 में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए हमारे डेफलंपियनों को हार्दिक बधाई. 9 स्वर्ण पदकों सहित 20 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

26 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

26 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

27 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

36 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

36 minutes ago