Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ में PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन, देश की सुरक्षा पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट

छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) की मौजूदगी में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में “विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” थीम पर देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर नया ब्लूप्रिंट तैयार होगा.

PM-Modi-in-Raipur-60th-DGP-IG-Conference-Begins-at-IIM-Naya-Raipur

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन आयोजित किया गया है.

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे. पीएम मोदी के कल शाम 7 बजे रायपुर पहुचने की सूचना मिली है. उद्घाटन सत्र के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. PM मोदी के आने से छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनाया जाएगा. पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था. छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है.

रायपुर सील रहेगा

प्रधानमंत्री एम-1 केंद्रीय गृहमंत्री एम-11 में ठहरेंगे. नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था है. सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए है. ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक है, यहां 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी और एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे. DGP-IG कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा कारणों के वजह से नया रायपुर को पूरा सील किया गया है. कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपना प्रजेंटेशन देंगे.

कार्यक्रम का थीम, विकसित भारत

इस बार सम्मेलन का थीम ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ रखा गया है. सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, आपदा प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, तथा फोरेंसिक साइंस और एआई के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रधानमंत्री सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति के पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस भी प्रदान करेंगे. इस कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा का नया ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा, जिसे सभी राज्यों में लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्‍व में 2014 की तुलना में उत्तर प्रदेश का रेलवे बजट 18 गुना बढ़ा: अश्विनी वैष्णव

इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री, देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग लेंगे. नए और अभिनव विचारों को सामने लाने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के गृह विभाग के प्रमुख और डीआईजी तथा एसपी स्तर के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारी भी इस वर्ष सम्मेलन में भाग लेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital